तमनार में कलेक्टर भीम सिंह द्वारा अंग्रेजी माध्यम स्कूल औचक निरीक्षण

तमनार में कलेक्टर भीम सिंह द्वारा अंग्रेजी माध्यम स्कूल औचक निरीक्षण
?भवनों का जीर्णोद्धार, बाउंड्रीवाल,खेल मैदान,गार्डन,सड़क सुव्यवस्थित करने निर्देशित
? इंग्लिश मीडियम स्कूल में सभी सुविधाओं मौजूद हो,निर्माण कार्यों की गुणवत्तापूर्ण हो -कलेक्टर भीम सिंह

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 6.1.2021 रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह द्वारा केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य ब्लाक तमनार मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार का औचक निरीक्षण कर भवनों का जीर्णोद्धार, बाउंड्रीवाल,खेल मैदान,गार्डन,सड़क सुव्यवस्थित करने निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने जर्जर भवनों को डिस्मेंटल व कुछ पुराने अच्छे भवनो को रेनोवेशन जीर्णोद्धार कर प्रशासनिक भवन, प्रयोगशाला कक्ष बनाने , रंगरोगन एवं परिसर में घास फूस कचड़ों की साफ सफाई करने निर्देशित किया उन्होंने मुख्य सड़क के बगल व स्कूल के सामने से नया मुख्य प्रवेश द्वार बनाने व मुर्गा मछली दुकान को हटाकर व्यवस्थित करने बात कही गई।साथ ही स्कूल को चारो ओर से बाउंड्री वाल बनाकर सुरक्षित करने व छात्रावास के सामने मैदान का हाकी व बालीबाल मैदान हेतु आवश्यक सुधार करने दिशा निर्देश दिया गया।शेष स्थान पर इंटरलॉक टाइल्स लगाने व गार्डन संरक्षण संवर्धन करते विकसित करने हेतु निर्देशित किया गत। तमनार सरपंच सुश्री गुलापी सिदार व जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की मांग पर माध्यमिक शाला हिंदी माध्यम को भी संचालित करने की बात कही गई । इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी,एसडीएम अशोक कुमार मार्बल,तहसीलदार,सीईओ बीआर साहू,जिला शिक्षा अधिकारी आरपी आदित्य,डीएफओ व ब्लॉक स्तरीय सभी विभाग प्रमुख अधिकारी-कर्मचारीगणों की उपस्थिति रही।


