ब्लॉक कांग्रेस पार्टी तमनार की प्रेसवार्ता सम्पन्न ? केंद्र सरकार कृषि काले कानून वापस ले व धान खरीदी को बाधित न करे – बिहारी पटेल

ब्लॉक कांग्रेस पार्टी तमनार की प्रेसवार्ता सम्पन्न
? केंद्र सरकार कृषि काले कानून वापस ले व धान खरीदी को बाधित न करे – बिहारी पटेल

तमनार 6.1.2021 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन 6 जनवरी को अघरिया सदन तमनार में आयोजित की गई। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि देश में किसान मोदी सरकार के तीन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों का धान समर्थन मूल्य खरीद रही है, छत्तीसगढ़ की सरकार गांव गरीब मजदूर किसान की सरकार है तो केंद्र की सरकार केवल उद्योगपतियों की सरकार है,छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की किसान हितैषी योजना कर्ज माफी का लाभ 20 लाख किसानों को मिला है राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों की सहायता के लिए शुरू की गई है। साथ ही सरकार लगातार किसान हितैषी योजना ला रही है,वहीं छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार की छवि को भाजपा केवल खराब करने में तुली हुई है भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसान को गुमराह कर राज्य में धान खरीदी को बाधित करने का षड्यंत्र रच रही है।कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार से मांग करती है कि छत्तीसगढ़ के किसानों के विरोध में खड़े भाजपा सांसदों के गुमराह करने वाले शिकायत को शिथिल कर छत्तीसगढ़ को पूर्व में दी गई 60 लाख मीट्रिक टन चावल के कोटा को यथावत करें तथा एफसीआई में चावल लेने की अनुमति प्रदान करें।
प्रेस वार्ता के दौरान,बिहारी लाल पटेल ब्लॉक अध्यक्ष तमनार ,राजा शर्मा प्रभारी ,विद्यावती सिदार, बबलु साहु, माणिक चंद पटनायक, कैलाश गुप्ता, देवेंद्र शर्मा , लक्ष्मण निषाद, शिव चौहान, पुर्ण चंद श्रीवास, कुंजबिहारी सिदार,कमलेश बैरागी, वासुदेव साहु, गंगा राम पोर्ते, चित्रसेन पटेल व प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगणो एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


