तमनार ब्लॉक में फाईलेरिया मुक्ति हेतु 238 केंद्रों में 86856 लोगों को खिलाई गई डीईसी व एल्बेंडाजोल दवाई

तमनार ब्लॉक में फाईलेरिया मुक्ति हेतु 238 केंद्रों में 86856 लोगों को खिलाई गई डीईसी व एल्बेंडाजोल दवाई

तमनार /दुलेन्द्र पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अंतर्गत सभी 238 आंगनबाड़ी केंद्रों में 19 से 21जुलाई तक 86856 लोगों को डीईसी व एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। बचे हुए सभी लोगो को शत प्रतिशत 22 से 24 जुलाई तक गांव के मोहल्ला में मितानिन व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर खिलाई जाएगी। फाईलेरिया व कृमि मुक्ति हेतु 2 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को दवाई खिलाया जा रहा है। बच्चों को कुपोषण से मुक्त बनाने तथा रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के लिए एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ, पर्यवेक्षक,स्वस्थ्य मितानिनों का प्रशिक्षण सीएचसी तमनार में कार्यशाला में कृमि दिवस के सम्बंध में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को एक साथ किस तरह से दवा खिलाई जाएगी इसके बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा दवा के फायदे व नुकसान किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया होने पर उसके प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी गई है।


