जनचेतना व आदिवासी महिला पंचायत तमनार द्वारा कुष्ट बस्ती के 92 परिवारों को किया गया राशन वितरण

जनचेतना व आदिवासी महिला पंचायत तमनार द्वारा कुष्ट बस्ती के 92 परिवारों को किया गया राशन
रायगढ़ @ संदेशा 24 कोविड-19 महामारी के दौरान जनचेतना रायगढ़ एवं आदिवासी महिला पंचायत तमनार द्वारा ग्राम पंचायत जुरडा के कुष्ठ आश्रम में रायगढ़ चक्रधर नगर टीआई श्री अभिनव कांत सिंह जी के हाथों से 29 परिवारों को राहत सामग्री राशन पैकेट्स वितरण किया गया इसके बाद बाल समुद्र कुष्ट बस्ती के कुष्ठ प्रभावित 92 परिवारों को राशन वितरण किया गया। राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम में सविता रथ भोजमती राठिया,नित्या राठिया, बबलू राठिया, नरेंद्र राठिया,राजेश त्रिपाठी द्वारा वितरण किया गया।

राशन पैकेट्स 20 किलोग्राम में चावल,दाल, तेल,आटा,शक्कर,चायपत्ती, दलिया,पोहा,मसाला,मिर्च,हल्दी,नमक,बिस्किट्स,सैनेटरी नैपकिन सहित 13 सामग्री है। लाक डाउन में लोगों को खाद्य सामग्री की जरूरत है इस विषम परिस्थिति में जनचेतना मंच द्वारा वर्ष 2020 लॉक डाउन के दौरान 1500 एवं जून 2021 से 1000 जरूरतमंद लोगों को राशन पैकेट्स वितरण किया जा चुका है।


