तमनार रोडोपाली मण्डल के भाजपाइयों का बैठक सम्पन्न ?खाद की अव्यवस्था एवं दबाव पूर्वक गोबर खरीदी के विरोध में 26 को विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन

तमनार रोडोपाली मण्डल के भाजपाइयों का बैठक सम्पन्न
?खाद की अव्यवस्था एवं दबाव पूर्वक गोबर खरीदी के विरोध में 26 को विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन

तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 24.7.2021 प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देश में जिला भाजपा के मार्गदर्शन में लैलुंगा विधान सभा स्तरीय कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की रकबा,बीज खाद की अव्यवस्था एवं दबाव पूर्वक गोबर खरीदी के विरोध में धरना प्रदर्शन तमनार हेतु तैयारी बैठक 24 जुलाई 2021करण भवन तमनार में रखा गया।जिला भाजपा महामंत्री सतीशचन्द बेहरा ने बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा खाद की अव्यवस्था एवं दबाव पूर्वक गोबर खरीदी के विरोध में 26 जुलाई 2021 को 11 बजे से 2 बजे तक मंगलम भवन तमनार में मण्डल लैलूंगा, राजपुर,मुकडेगा,संबलपुरी,तमनार, रोडोपाली मण्डल के लगभग 2 हजार भाजपाइयों व किसान शामिल होंगे।

लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के 6 मण्डल के हर गांव बूथ से भाजपा कार्यकर्ता व किसान शामिल होकर ज्ञापन सौपेंगे।वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रमेश बेहरा,पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया, जतिंन साव बंशी चौधरी ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया गया। भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की रकबा, बीज खाद की अव्यवस्था एवं दबाव पूर्वक गोबर खरीदी के विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार तमनार को ज्ञापन सौपा जाएगा। जिला भाजपा महामंत्री सतीशचंद बेहरा,मंडलाध्यक्ष जतिंन कुमार साव,बंशीधर चौधरी,पूर्व संसदीय सचिव सुनीति सत्यानन्द राठिया,
गोकुलानन्द पटनायक,विनायक पटनायक, अरुण राय,कमल राठिया,रोहिणी बसंत राठिया,बीडीसी जगेश्वर सिदार,गायत्री बेहरा,ममता साव,गीता बेहरा,संतोष गुप्ता,पुष्पा श्रीवास,गिरिजाशंकर पटेल,रामचरण कुम्भकार,राजेश बेहरा,स्वरूप पटनायक,प्रताप बेहरा,महेश भोय,पितेश बेहरा,संतोष यादव,अशोक पटेल,दीपक पटनायक, अभिषेक चौधरी,विद्या भोय,मधु गुप्ता,रमेश पटेल,मनोज राय, संतोष बेहरा, हेमन्त सिदार व भाजपा मंडल तमनार व रोडोपाली के पदाधिकारियों वरिष्ठ कार्यकर्ता,महिला युवाओ की उपस्थिति रही।


