तमनार
बरकसपाली में विषैला सर्प करैत के काटने से 9 वर्षीय मासूम की ईलाज के दौरान हुई मौत

बरकसपाली में विषैला सर्प करैत के काटने से 9 वर्षीय मासूम की ईलाज के दौरान हुई मौत

तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 25.7.2021
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत बरकसपाली शनिवार की दरमियानी रात 9 वर्षीय मासूम रूपेश सारथी पिता छत्तर साय सारथी परिवार के साथ घर के अन्दर जमीन में बिस्तर लगा कर सो रहे थे कि रूपेश सारथी को विषैले सर्प करैत ने डंस लिया।

रूपेश सारथी ने परिवार को बताया कि कुछ काटा है। तब परिवार ने उठ कर देखा तो सर्प के डसने का निशान है। और विषैला सर्प करैत वहीं है।108 को फोन कर परिवार के सदस्यों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा ले गए। जहां बच्ची का ईलाज प्रारंभ किया गया और एंटी स्नैक वैक्सीन लगाया गया किन्तु बच्ची की हालत बिगड़ती गई। जहां ईलाज के दौरान मासूम बच्चा का मौत हो गया।


