छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम हुआ जारी 97 प्रतिशत रिजल्ट

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम हुआ जारी 97 प्रतिशत रिजल्ट


रायगढ़ @संदेशा 24 छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने छत्तीसगढ़ कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे आधिकारिक वेबसाइटों पर घोषित कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज रायपुर में बोर्ड कार्यालय में परिणाम की घोषणा की है।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले की स्थिति इस प्रकार से है।
बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 14352 विद्यार्थियों ने परीक्षा हेतु पंजीयन कराया था जिसमें 14255 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 14127 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित की गई है। कुछ विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम निरस्त किए गए हैं तो वहीं कुछ परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम रोके गए हैं जिसकी संख्या 128 है। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 13573 है तो वही द्वितीय श्रेणी में 234 परीक्षार्थी पास हुए हैं 3 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में रहकर सफलता हासिल किये है। 85 विद्यार्थी पूरक आए हैं तो वहीं 232 परीक्षार्थी असफल हुए हैं। इस प्रकार रायगढ़ जिले का परीक्षाफल 97.75 % रहा।

