तमनार टीआई एलपी पटेल ने डीजल चोर गैंग पर कसा शिकंजा?चोरी में प्रयुक्त बोलेरो, 500 लीटर डीजल जप्त कर 3 आरोपी को भेजा रिमांड पर

तमनार टीआई एलपी पटेल ने डीजल चोर गैंग पर कसा शिकंजा?चोरी में प्रयुक्त बोलेरो, 500 लीटर डीजल जप्त कर 3 आरोपी को भेजा रिमांड पर

तमनार @ संदेशा 24 ओद्योगिक क्षेत्र तमनार थाना अंतर्गत लगातार डीजल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। जिसको देखते हुए रायगढ़ पुलिस कप्तान श्री अभिषेक मीणा ने धरपकड़ की कार्यवाही करने की दिशा निर्देश दिए थे। जिस पर एसडीओपी सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एलपी पटेल के नेतृत्व में तमनार पुलिस ने 3 अगस्त 2021 को डीजल चोर गैंग पर शिकंजा कसते हुए चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन,500 लीटर डीजल जप्त कर 3 आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड भेजा गया। तमनार थाना अंतर्गत ग्राम बगबाड़ी निवासी पितेश बेहरा पिता जगेश्वर बेहरा फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टर ने हुंकराडीपा चौक कार्यालय में 31.7.2021 को दरमियानी रात्रि लगभग 1:30 बजे नीले रंग के ड्रम तथा एक भूरे रंग के ड्रम में 500 लीटर डीजल चोरी की शिकायत पर तमनार थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध क्र 0244/2021 धारा 379 आईपीसी के मामला दर्ज किया गया था।जहां विवेचना करते हुए तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक एलपी पटेल ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी धर्मजयगढ़ को दी। जहां उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर छानबीन की गई। जहां आरोपी अरुण सिदार उम्र 28 वर्ष निवासी चितवाहि, जनक राम चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी बजरमुडा, यदुमणि उम्र 25 वर्ष निवासी आमगांव थाना तमनार को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई। जहां आरोपीगणों नें किराए के बोलेरो वाहन में डिजल चोरी करना स्वीकार किया।तमनार पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया हैं। आरोपी के पास से 500 लीटर डीजल कीमत 48,000 रूपये, व चोरी में उपयोगी वाहन बोलेरो जप्त की गई है। उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक दुर्गा चरण साहू , सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर घृतान्त,आरक्षक अरविंद पटनायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

