नाराज गजराज ने बलपेदा गांव में मचाया तांडव घटना में 55 वर्षीय वृद्ध की मौत, दो मकानों की दीवार भी ढहाई, दहशत में ग्रामीण

नाराज गजराज ने बलपेदा गांव में मचाया तांडव घटना में 55 वर्षीय वृद्ध की मौत, दो मकानों की दीवार भी ढहाई, दहशत में ग्रामीण

धरमजयगढ़ @ संदेशा 24 शेख आलम धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। बीती रात बोरो वन परीक्षेत्र के बलपेदा गांव के कटेल पारा में गुस्साए हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11:00 बजे गांव में एक दंतैल हाथी घुस गया।जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई और ग्रामीणों द्वारा हाथी को भगाने के दौरान 55 वर्षीय सिफर उराँव पिता शनि उराँव हाथी के सामने आ गया जिसके बाद उग्र हाथी ने सिफर उराँव पर हमला कर दिया।हाथी के हमले से वृद्ध गम्भीर रुप से घायल हो गया।जिसे ग्रामीणों द्वारा 112 वाहन की मदद से तत्काल धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया।जहाँ डॉक्टर ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि रात में क़रीब 2 बजे हाथी फिर वापस गांव में घुस गया और कैलाश यादव और लल्लूराम उराँव के मकान की दीवार को ढहा दिया।उसके बाद जैसे तैसे हाथी को गांव से दूर भगाया गया।घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं।वहीं घटना की सूचना पर वन अमला के द्वारा आगे की जांच – कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

