कसडोल में अंधविश्वास व धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने थाना प्रभारी तमनार को सौपा ज्ञापन

कसडोल में अंधविश्वास व धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने थाना प्रभारी तमनार को सौपा ज्ञापन

तमनार @ संदेशा 24 जनपद पंचायत तमनार के ग्राम कसडोल में झाड़ फूंक कर फैलाए जा रहे अंधविश्वास व धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने हेतु ग्रामवासी कसडोल द्वारा थाना प्रभारी तमनार को आवेदन दिया गया।ज्ञापन में कसडोल गांव के कुछ लोगो द्वारा गांव में टीम बनाकर झाड़ फूंक कर लोगों को ठीक करने का दावा किया जा रहा है।लोगो को अस्पताल जाने से रोक रहे हैं तथा झाड़-फूंक से बीमारी को घर में ही ठीक करने व कोरोना बीमारी को ठीक करने का दावा कर रहे हैं।लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर प्रलोभन दे रहे हिंदू धर्म को जगह जगह अपमानित कर रहे हैं। हिन्दू देवी देवताओं में लोगों को ठीक करने की क्षमता नहीं है आने वाले दिनों में गांव के 70% व्यक्तियों को धर्मांतरण कराएंगे ऐसा कह कर गांव में घूम रहे हैं लोगों को मंदिर जाने से रोक रहे हैं इन व्यक्तियों के विधि विरुद्ध कार्य से गांव में किसी भी समय शांति भंग होने की संभावना है। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध अभिलंब उचित कार्रवाई करने आवेदन दिया गया है। तहसीलदार तमनार,एसडीएम घरघोड़ा, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को प्रतिलिपि दिया गया है। थाना तमनार से जानकारी के अनुसार कसडोल ग्रामवासियो द्वारा धर्मांतरण प्रतिबंध लगाने संबंधी आवेदन एवं कुछ परिवार द्वारा गांव में धर्मांतरण को लेकर दुकान में राशन,पानी सम्बन्धी आवेदन दी गई है। ज्ञापन के दौरान पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया,भाजपा जिला महामंत्री सतीशचंद बेहरा भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक,बंशी चौधरी,दयानन्द,योगेश शर्मा,रूपेश साव,डिलेश्वर साव,विजय शंकर पटनायक,परमानन्द पटनायक,दिनेश षड़ंगी विभाग संयोजक धर्म जागरण,रुद्रनारायण शर्मा जिला संयोजक धर्म जागरण अन्य कसडोल के ग्रामवासियो की उपस्थिति रही।


