राजकीय राजमार्ग रायगढ़ – घरघोड़ा में लाखा- गेरवानी से मां बंजारी मंदिर तराईमाल जर्जर रोड की जीर्णोद्धार हेतु कलेक्टर को ज्ञापन

राजकीय राजमार्ग रायगढ़ – घरघोड़ा में लाखा- गेरवानी से मां बंजारी मंदिर तराईमाल जर्जर रोड की जीर्णोद्धार हेतु कलेक्टर को ज्ञापन

तमनार @ संदेशा 24 राजकीय राजमार्ग क्रमांक 1 में ग्राम लाखा -गेरवानी से मां बंजारी मंदिर तराईमाल तक रोड अत्यंत जर्जर स्थित होने कारण आए दिन दुर्घटना रोड जाम हो रहा है उक्त मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं तथा सूखने पर धूल व डस्ट की गुब्बार उड़ने से छोटे वाहन एवं दोपहिया वाहन चालको आवागमन में भारी परेशानी हो रही है उक्त मार्ग की मरम्मत तत्काल आवश्यकता है उक्त सड़क को 1 सप्ताह के अंदर मरम्मत नहीं होता है तो हम समस्त क्षेत्रवासी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

कार्यपालन अभियंता लोनिवि रायगढ़,पुलिस अधीक्षक व एसडीएम रायगढ़ को प्रतिलिपि दिया गया है।ज्ञापन के दौरान तराईमाल सरपंच लक्ष्मी भगत, उपसरपंच घनश्याम मालाकार,पूर्व उप सरपंच पंच राम मालाकार,गेरवानी उपसरपंच हजारु राम जनपद सदस्य चमार सिंह सिदार,भाजपा मंडलाध्यक्ष रामश्याम डनसेना,पूर्व सभापति पितरु मालाकार,राजेश अग्रवाल, खुशीराम,महेश भोय, विजय कुमार डनसेना श्यामलाल मालाकार अन्य ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।


