विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने कोलम में सामुदायिक भवन,लिबरा व गारे आंगनबाड़ी भवन का किया लोकार्पण ?राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ लें – चक्रधर सिंह

विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने कोलम में सामुदायिक भवन,लिबरा व गारे आंगनबाड़ी का किया लोकार्पण
?राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ लें – चक्रधर सिंह
तमनार @ संदेशा 24

लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार जी ने केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तमनार तहसील के ग्राम कोलम(चितवाही)सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं सांस्कृतिक मंच का घोषणा,लिबरा में आंगनबाड़ी भवन व सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण एवं गारे में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण एवं पानी टँकी का भूमिपूजन किया गया।
कोलम,लिबरा एवं गारे में मुख्य अतिथि विधायक सिदार जी व अन्य अतिथियो का गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार ने कहाकि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के लिए पंजीयन की शुरुआत हो गई है। पंजीयन के बाद ही लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत हर भूमिहीन कृषि मजदूर को छह हजार रुपये मिलेंगे।

उन्होंने कहाकि कांग्रेस पार्टी के 36 चुनावी घोषणा में 22 को पूर्ण करने के साथ बाकी घोषणाओं को भी पूरा करने का आश्वस्त किये।उन्होंने कांग्रेस सरकार के नरवा गरवा घुरवा बारी, न्याय,किसान न्याय योजना,वनोपज संग्रहण,हरियाली योजना अन्य संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ का शत प्रतिशत लाभ लेने आव्हान किया।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारीलाल पटेल,पीसीसी सदस्य कैलाश गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष मकुंदमुरारी पटनायक,बबलू साहू,माणिक चंद पटनायक,ओमप्रकाश बेहरा, मनीष ठेठवार,भुवनेश्वर सिदार,गंगा राम पोर्ते, कोलम सरपंच वेदमती आयोध्या सिदार,उप सरपंच घनश्याम साव,लिबरा सरपंच लक्ष्मी राठिया सहित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


