रायगढ़ में रायगढ़ नगर,चक्रधरनगर,लोईंग और सम्बलपूरी मण्डल के भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्लाबोला

रायगढ़ में रायगढ़ नगर,चक्रधरनगर,लोईंग और सम्बलपूरी मण्डल के भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्लाबोला
@ तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम पर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
@ डाॅ जवाहर नायक ,कौशलेश मिश्रा एवं रत्थु गुप्ता ने भूपेश सरकार पर साधा जमकर निशाना
रायगढ़ @ संदेशा 24 रायगढ़ तहसील में रायगढ़ नगर,चक्रधरनगर,लोईंग और सम्बलपूरी मण्डल के भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्लाबोला और 6 मांगे सोसाइटियों में खाद की नियमित आवक बनी रहे व खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगे।अघोषित बिजली कटौती पूर्णतः बंद हो और बढ़ी हुई बिजली दर को कम किया जाए।कांग्रेस सरकार अपने घोषणापत्र अनुरूप किसानों को उनके 2 साल का बकाया बोनस प्रदाय करें। स्थायी पंप कनेक्शन हेतु किसानों को तत्काल अनुमति प्रदान करें। प्रदेश के कम बारिश वाले विकासखंडों को जल्द सूखाग्रस्त घोषित करें।01 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ करें व वारदाने की उचित व्यवस्था खरीदी के पूर्व सुनिश्चित करें।

6 मांगों को लेकर प्रदेश भाजपा के निर्देश पर रायगढ़ तहसील के चार मण्डल रायगढ़ नगर,,चक्रधर नगर ,लोईंग और सम्बलपूरी धरना प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ जवाहर नायक, और कौशलेश मिश्रा के अगुवाई में आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने तहसील स्तरीय एकदिवसीय धरना प्रदर्शन एवं राज्यपाल के नाम पर तहसीलदार रायगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जवाहर नायक वरिष्ठ नेता ने भूपेश सरकार के कुशासन व भ्रष्टाचार के विरुद्ध जमकर निशाना साधा।
भाजपा नेता ने बताया कि विगत ढाई वर्षो के प्रदेश कांग्रेस सरकार की कार्यकाल में भूपेश बघेल की अकर्मण्यता के कारण प्रदेश के किसानों को बिजली से लेकर खाद-बीज तक की तथा धान खरीदी के समय वारदाना के विकट परिस्थितियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरप्लस बिजली वाले राज्य छत्तीसगढ़ में लगातार अघोषित बिजली कटौती चल रही है और उल्टे बिजली की दर में बढ़ोतरी करना निंदनीय है। कार्यक्रम का संचालन जिला किसान मोर्चा पदाधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी ने किया,,मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा जिला भाजपा मंत्री रत्थु गुप्ता,पूर्व नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजू बेहरा,नगर मण्डल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर गौतम,पूर्व सभापति सुरेश गोयल चक्रधर नगर मण्डल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा,भाजपा मंडल लोईंग अध्यक्ष सुकलाल चौहान (मुण्डा) ,पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण कातोरे,अल्पसंख्यक मोर्चाध्यक्ष रविन्दर भाटिया,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम पाल,,पार्षद अशोक यादव, जिला किसान मोर्चा के हेमंत डनसेना,शहर महामंत्री डिग्री लाल साहू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज प्रधान,, लोईंग मण्डल किसान मोर्चा अध्यक्ष टीकाराम प्रधान, महामंत्री जयंत प्रधान,आईटी सेल जिला संयोजक अंशु टूटेजा,,चोखराज जी नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा, महामंत्री महिला वंदना केसरवानी,नगर मंत्री महिला शकुन्तला रतेरिया समस्त समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।


