लैलूंगा विकासखंड क्षेत्र में विधायक चक्रधर सिदार ने वृक्षारोपण कर विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

लैलूंगा विकासखंड क्षेत्र में विधायक चक्रधर सिदार ने वृक्षारोपण कर विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

विधायक ने बैंगनझरिया में स्वीकृत ग्राम पंचायत भवन का किया भूमिपूजन
लैलूंगा संदेशा @ सत्यनारायण पटेल
विधानसभा क्षेत्र के विधायक चक्रधर सिदार ने विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम सहित कई निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। विकासखंड क्षेत्र के नवनिर्मित ग्राम पंचायत बैंगिन झरिया में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भजन साय सहित जनपद अध्यक्ष किरण पैकरा, उपाध्यक्ष लखन सारथी, तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा की उपस्थिति में विधायक चक्रधरसिदार ने शनिवार को ग्राम पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शुभारंभ किया साथ ही नवनिर्मित ग्राम पंचायत निर्माण स्थल में वृक्षारोपण किया।
इसके अलावा विधायक श्री सिदार ने ग्राम राजगांव के माध्यमिक शाला तथा प्राथमिक शाला में नरेगा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत आहाता निर्माण का भूमि पूजन किया और ग्राम पंचायत बगुडेगा में विधायक निधि की राशि से छज्जायुक्त चबूतरा का निर्माण का शुभारंभ किया तत्पश्चात ग्राम भेडीमुड़ा में हितग्राही मूलक के तहत वृक्षारोपण किया गया।उक्त कार्यक्रम के दौरान नरेगा कार्यक्रम अधिकारी दीपक एक्का,जनपद सदस्य श्रीमती विमला खलखो, वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मित्तल, युकांअध्यक्ष रोशन पंडा धर्मेंद्र बेहरा, रघुवीर कलाटे, सहित वन विभाग के कर्मचारी एवं संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

