कु नेहा पटेल ने अरिसेन्ट पब्लिक स्कूल में 95 प्रतिशत अंक के साथ बनी टॉपर

कु नेहा पटेल ने अरिसेन्ट पब्लिक स्कूल में 95 प्रतिशत अंक के साथ बनी टॉपर,
?मेडिकल की पढ़ाई कर चिकित्सक बनकर समाज जन सेवा का लक्ष्य ..
रायगढ़ संदेशा @ दुलेंद्र पटेल 14.7.2020
सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम 2020 अरिसेन्ट पब्लिक स्कूल पटेलपाली की मेधावी छात्रा कु नेहा पटेल माता सत्यभामा (गीता) पटेल पिता डोलनारायण पटेल ने 95 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर रही। कु.नेहा पटेल आगे मेडिकल की पढ़ाई कर चिकित्सक बनकर समाज जनसेवा करना चाहती है।ज्ञात हो कि इन्होंने प्राथमिक माध्यम से ही अव्वल के साथ सीबीएसई 10 वी ओपी जिंदल स्कूल सावित्री नगर तमनार में भी 96 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने माता पिता स्कूल समाज का नाम रोशन किया था। अरिसेन्ट पब्लिक स्कूल पटेलपाली के प्रिंसिपल शिक्षक शिक्षिकाओ,खैरमुडा ग्रामवासियो व टीआरएन इनर्जी भेंगारी नवापारा स्टाफ,मलागर गोत्र कुटुम्बजन पटेल परिवार,अघरिया समाज द्वारा विद्यालय में टॉपर उत्कृष्ट सफलता हेतु उज्वल भविष्य कामना करते हार्दिक बधाईयां दी जा रही है।


