छत्तीसगढ़ प्रदेश में 12 मिले नए कोरोना पॉजिटिव,रायगढ़ जिले में 3 सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 806

छत्तीसगढ़ प्रदेश में 12 मिले नए कोरोना पॉजिटिव,रायगढ़ जिले में 3 सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 806
सन्देशा न्यूज़ डेस्क 24.6.2020 रायगढ़ छत्तीसगढ़ में आज कुल 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। जिसमें जांजगीर चांपा से 5, रायगढ़ व रायपुर से 3- 3, कोरबा से 1 ( जिसमें कोर डायग्नोस्टिक निजी लैब से रायगढ़, रायपुर से 1-1) शामिल हैं। आज पाए गए नए पॉजिटिव मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। आज रायगढ़ से 3 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। अब तक जिले में कुल 93 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं जिसमें कोरोना पॉजिटिव पीड़ित मरीज स्वस्थ होने पर 70 को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं एक मरीज की मृत्यु हुई है तथा 22 मरीज जिले में एक्टिव हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 137400 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच किया गया है। अभी तक 2419 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई जिनमें से अब तक कुल 1601 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा प्रदेश में 806 मरीज सक्रिय हैं।

