रायगढ़
19 से 22 जुलाई तक आवश्यक मरम्मत कार्योे के लिये कोतरा समपार रेलवे फाटक पूर्वान्ह 11 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा

रायगढ़, द.पू.म.रेलवे रायगढ़ के सहायक मंडल अभियंता ने शहरवासियों को जानकारी देते हुए बताया है कि 19 से 22 जुलाई 2020 के पूर्वान्ह 11 बजे से सायं 5 बजे तक रायगढ़ व किरोड़ीमलनगर के बीच स्थित कोतरा मानवयुक्त समपार फाटक क्रमांक-289, कि.मी.588/13-15 में आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। जनसामान्य इस दौरान जिंदल अंडर पास के नीचे की सड़क का उपयोग कर सकते है।

