अघरिया समाज द्वारा सराईपाली में चलाया निःशुल्क मास्क वितरण जनजागरुकता,जनप्रतिनिधि ग्रामवासी हुए गदगद

अघरिया समाज द्वारा सराईपाली में चलाया निःशुल्क मास्क वितरण जनजागरुकता,जनप्रतिनिधि ग्रामवासी हुए गदगद
तमनार @ संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल 5.2.2022 अखिल भारतीय अधरिया समाज क्षेत्र तमनार द्वारा कोरोना महामारी संकट काल में केलो कुरकुट खोलियांचल आदिवासी बाहुल्य सराईपाली तहसील तमनार के साप्ताहिक बाजार में सरपंच लक्ष्मींन सिदार की मुख्य आतिथ्य दुर्योधन पटेल अध्यक्षता दुलेंद्र पटेल अभियान प्रभारी,ईश्वर किसान,सुरेंद्र भोय,महेश भोय संदीप भोय अन्य अतिथियों की उपस्थिति में हजारो लोगो को निःशुल्क मास्क वितरण के साथ कोरोना बचाव जनजागरुकता पम्पलेट बाँटा गया।

ग्राम पंचायत सराईपाली के ईश्वर किसान जनप्रतिनिधियों,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ व गदगांव सरपंच लक्ष्मींन उत्तम सिदार,महेश भोय,पद्मन गुप्ता होटल,सुरेंद्र भोय,संदीप भोय,उद्धव पंडा,सुरेश पंडा,अघरिया समाज तमनार परिक्षेत्र डारआमा के सामाजिक बन्धुओ युवा कार्यर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

सर्वप्रथम अतिथियों को सेनेटाइज कर मास्क भेंटकर स्वागत के बाद श्री कृष्ण भगवान,भारत माता की पूजा अर्चना कर मास्क वितरण प्रारम्भ किया गया। छग शासन स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में कोरोना प्रोटोकाल दिशा निर्देशों का पालन करते बिना मास्क वाले जरूरतमंद ग्रामीणों बाजार आगन्तुको दुकानदार व खरीददार एवं को निःशुल्क मास्क व स्वास्थ्य विभाग के कोरोना बचाव उपाय सावधानियों को माइक सेट के माध्यम से प्रसारित कर जनजागरूकता पम्पलेट बाँटा गया। मास्क वितरण के साथ ही सामाजिक बन्धुओ द्वारा परिक्षेत्र के गांवो में बेसहारा ब्यक्तियों का कम्बल प्रदाय हेतु चिन्हाकन किया गया।
निःशुल्क मास्क वितरण जन जागरुकता अभियान का 14 वां सराईपाली शुक्रवार साप्ताहिक बाजार में 4 फरवरी को मास्क वितरण कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने तमनार जनपद के साप्ताहिक बाजारो मे हजारो लोगो को अघरिया समाज द्वारा निःशुल्क मास्क वितरण जनजागरूकता अभियान को सराहनीय पहल बताते धन्यवाद दिया गया बाजार में आये दुकानदार व खरीददारों ने निःशुल्क मास्क पाकर गदगद नजर आए।सभी ने अघरिया समाज के समाजसेवियो की सराहना किया।
जनप्रतिनिधियों व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारितलयो ने आगन्तुक ग्रामवासियो को मास्क बांटकर कोविड़ 19 शासन के दिशा निर्देशों को पालन करने आव्हान किये।

मास्क वितरण कार्यक्रम सराईपाली में मुख्य अतिथि लक्ष्मीन उत्तम सिदार सरपच ग्राम पंचायत गदगांव,महेश भोय महामंत्री भाजपा मंडल रोडोपाली,सुरेंद्र भोय वरिष्ठ भाजपा नेता,संदीप भोय युवा कांग्रेस नेता,ईश्वर किसान सरपंच प्रतिनिधि,भोजराम राठिया सरपंच प्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेता उद्धव पंडा,सुरेश पंडा,कन्हाई सिदार पूर्व बीडीसी,रामूदास महंत ब्लाक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष,ललित राठिया,छहुरा यादव,जय कुमार गुप्ता,पद्मन गुप्ता,बद्रिका प्रधान,इंद्रजीत चौहान,भरत लाल अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति एवं स्वास्थ्य विभाग से आरएचओ किशन गुप्ता,पूर्णिमा सिदार,विमला पटेल अन्य स्टाफ अघरिया समाज से कार्यक्रम अध्यक्षता दुर्योधन पटेल,क्षेत्रीय महासचिव,अभियान प्रभारी दुलेंद्र पटेल,क्षेत्रीय सहसचिव रामकुमार पटेल क्षेत्रीय संगठन सचिव त्रिलोचन चौधरी,ग्रामध्यक्ष गजेंद्र पटेल,विक्की पटेल,दुष्यंत नायक,गंगाधर पटेल,लखनलाल पटेल,भोजराम पटेल भानु अन्य युवा कार्यकर्ताओ सामाजिक बन्धुओ ने वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी संकटकाल वर्ष 2020 में अ.भा.अघरिया समाज क्षेत्र तमनार द्वारा लॉक डाउन में फंसे हजारो जरूरतमंद अप्रवासी मजदूरों हेतु सुखा राशन समाग्री के साथ साबुन, मास्क, सेनेटाईजर वितरण किया गया था। इस पुनीत कार्य हेतु शासन प्रशासन व जरूरतमंदों के साथ सभी वर्गों द्वारा अघरिया समाज
का सराहना किया गया था। केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्रामीणों व सामाजिक बन्धुओ की आग्रह पर छ ग शासन स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के मार्गदर्शन में सार्वजनिक स्थल,साप्ताहिक बाजारों में हजारो लोगो को निःशुल्क मास्क वितरण के साथ जनजागरूकता की जा रही है।
मास्क वितरण कार्यक्रम तमनार में सरपंच गुलापी सिदार,अध्यक्षता दुर्योधन पटेल,प्रभारी दुलेंद्र पटेल,धौराभाठा में हेमसागर सिदार अध्यक्षता बिहारी लाल पटेल,मिलूपारा में कलावती सिदार सरपंच,कसडोल में लक्षिन्दर राठिया जतिन्द्र साव,गिरिजाशंकर पटेल, सराईडीपा में पूर्व विधायक सुनीति सत्यानन्द राठिया,दुर्योधन पटेल, तराईमाल में तरुनीसेन मालाकार,घनश्याम मालाकार प्रदीप नायक,पूंजीपथरा गंगा प्रसाद धोबा,द्वारिका सिंह उद्धव चौधरी,झिंकाबहाल में भाजपा जिला महामंत्री सतीशचन्द बेहरा,जतिन्द्र साव,दिनेश चौधरी,दुर्योधन पटेल उरबा में सरपंच नकुल राठिया,हेमलाल पटेल, पालीघाट में सरपंच कृष्ण कुमार राठिया,निशामणि बेहरा,डीडीसी प्रतिनिधि दुर्गेश राठिया,बीडीसी जयप्रसाद किसान,परमानन्द चौधरी,खम्हरिया सरपंच बल्लभी राठिया,सुनीता पटेल,महलोई में तीरथ प्रसाद राठिया,राम पटनायक,एसडीएम,तहसीलदार,नायब तहसीलदार,पेलमा मे सरपंच चक्रधर राठिया हेमलाल पटेल,गोपाल पटेल अन्य जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


