किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में मिली एक महिला की लटकी हुई लाश,थाना कोतरा रोड पुलिस जांच में जुटी

किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में मिली एक महिला की लटकी हुई लाश,थाना कोतरा रोड पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ संदेशा @ दुलेंद्र पटेल 17.7.2020
कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत किरोड़ीमल नगर से एक बड़ी घटना सामने निकल कर आ रही है। जिसके मुताबिक़ वार्ड नंबर 14 की तरफ गेजमुडा जंगल के समीप एक विवाहिता की पेड़ से टंगी हुई लाश मिली है।मिल रही जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम पुष्पा साहू उम्र 32 वर्ष बताया जा रहा है।
लाश मिलते ही आस पास के क्षेत्रों में सनसनी सी फैल गई है। जिसके बाद स्थानियो ने कोतरा रोड थाने को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुँच चुकी है। मामले की तफ्तीश जारी है। महिला की मौत के बारे में पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है।

