ग्राम डारआमा के खेत मे लावारिस नवजात बच्ची मिला

ग्राम डारआमा के खेत मे लावारिस नवजात बच्ची मिला
?कलयुगी मां ने की कोख को कलंकित,ग्रामवासियो,पुलिस ने मानवता परिचय देते तत्काल पहुचाया अस्पताल
तमनार संदेशा @ दुलेंद्र पटेल 18.7.2020
रायगढ़ जिले के थाना पूंजीपथरा के ग्राम डारआमा में 18 जुलाई सुबह लावारिस नवजात बच्ची खेत मिला है जिसकी सूचना कोटवार द्वारा थाना पूंजीपथरा और स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। कलयुगी मां ने नवजात जिंदा शिशु को फेंक दिया गया है नन्ही बच्ची को देखने लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामवासियो ने नए एक जोड़ी कपड़ा दी गई।डारआमा कोटवार ग्रामवासियो की सूचना पर थाना पूंजीपथरा पुलिस ने तत्काल नवजात शिशु को मितानिनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार पहुंचाया गया। सीएचसी तमनार के बीएमओ डॉ डी एस पैकरा ने बताया कि बच्ची स्वस्थ है।बच्ची का जन्म 17 जुलाई रात्रि करीबन 8 या 9 बजे हुई होगी।बेहतर जांच उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रिफर किया गया। ग्राम डारआमा खोलियांचल ग्रामवासियो द्वारा कलयुगी माता पिता की करतूत की घोर निंदा की जा रही है।पूंजीपथरा पुलिस जांच में जुटी ..

