रायपुर
AIIMS में आज से शुरू होगा कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल, जाने आप कब लगा पाएंगे ये वैक्सीन…

रायपुर. पूरी दुनिया में एक करोड़ 45 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में हैं, जबकि भारत में ये आंकड़ा 11 लाख का है. पिछले 6 महीने ने कोरोना ने पूरी दुनिया में कहर बरपाया हुआ है जिससे अब सिर्फ वैक्सीन ही छुटकारा दिला सकती है. दुनिया भर में कोरोना की वैक्सीन बनाने की होड़ मची हुई है. इस होड़ में भारत भी शामिल है.
इसी बीच अच्छी खबर ये है कि आज से को-वैक्सीन नाम के स्वदेशी वैक्सीन का दिल्ली के एम्स में ह्यूमन ट्रायल शुरू होने जा रहा है. इस वैक्सीन का नाम है ‘Covaxin’ और बहुत जल्द ये वैक्सीन महामारी का इलाज कर रहे डॉक्टरों के हाथों में आ सकती है.

