राज्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रकाश नायक द्वारा कान्दुरपाली में गोधन न्याय योजना का किया गया शुभारंभ

बरमकेला संदेशा@मोहन नायक 20.07.2029बरमकेला।गोधन न्याय योजना के तहत बरमकेला विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कान्दुरपाली में आज राज्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक प्रकाश नायक के द्वारा गोबर खरीदी योजना का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती तारा अरुण शर्मा, उपाध्यक्ष किशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, अनुविभागीय अधिकारी,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस एस पोयम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शरद यादव जनपद सदस्य एवं जनप्रतिनिधि सरपंच श्रीमती शशिकला पटेल तथा विभिन्न विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।
इस शुभारम्भ अवसर पर परपरागत खेती करने के औजारो का पूजा अर्चना के बाद गोबर खरीदी योजना का 46 कि. ग्रा गोबर की खरीदी कर शुरुवात किया गया। इस अवसर पर अपनी उद्बोधन में राज्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रकाश नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार एकमात्र ऐसा सरकार है जो गोबर खरीदी योजना का सूत्रपात किया है जो भारत जैसे कृषि प्रधान देश में सबसे महत्वपूर्ण योजना है इसकी शुरुआत आज तक किसी सरकार ने कभी नहीं की है जो किसानों के लिए वरदान साबित होगा साथ ही साथ पशुपालकों के लिए भी इससे दोहरा लाभ प्राप्त हो सकेगा। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में बेहतरी के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो सकेगा और लोगों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिलेगा ।
इससे जैविक खाद से खेती को बढ़ावा मिलेगा और आने वाले समय में जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी जिसका भविष्य में बहुत ही सुखद परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने यह योजना अभी शुरू की है जो आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश के प्रत्येक पंचायतों में यह धीरे-धीरे साकार रूप में जमीनी स्तर पर दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि असल छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री होने के कारण से छत्तीसगढ़ की जनता की जरूरत के मुताबिक योजना बना रही है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस एस पौयाम ने व्यवस्था का संचालन कैसे किया जायेगा इसके बारे में विस्तार से जानकारी दिया ।इस अवसर पर किसानों को बीज और पौधे का भी वितरण किया गया साथ ही साथ गौठान में अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

