WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
तमनार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार को स्व.जयलाल चौधरी के नामकरण घोषणा करने से अघरिया समाज में खुशी की लहर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार को स्व.जयलाल चौधरी के नामकरण घोषणा करने से अघरिया समाज में खुशी की लहर

तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम कुंजेमुरा में मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत 13 सितम्बर को 13 विभिन्न मांगों की घोषणाएं की गई। क्षेत्रवासी अघरिया समाज व चौधरी परिवार एवं जनप्रतिनिधियों की बहुप्रतीक्षित मांग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार को स्व.जयलाल चौधरी के नामकरण घोषणा करने से समस्त क्षेत्रवासी अघरिया समाज मे खुशी की लहर है।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ समाजसेवी स्व.जयलाल चौधरी जी सन 1960 आसपास बनांचल क्षेत्र तमनार में स्वास्थ्य जांच उपचार सुविधाएं नही होने से ग्रामीणजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं को प्रसव में चिकित्सा सुविधाएं नही मिल पाता था। इसी को ध्यान में रखते हुए तमनार ब्लॉक मुख्यालय बस स्टैंड के पास सन् 1962 में अपने स्वयं के संसाधन से चिकित्सालय एवं रोगी कक्ष (मातृ सदन ) का निर्माण कर शासन को समर्पित किया। जो आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार के नाम से जाना जाता है।

स्व.जयलाल चौधरी जी मानव सेवा परमो धर्म,सामाजिक सद्भावना एवं स्वास्थ्य के साथ शैक्षिक बालिका शिक्षा प्रोत्साहन,नशामुक्ति अभियान,धार्मिक जनविकास क्षेत्र में तन मन धन से समर्पित समाज सेवक रहे। केलो बनांचल क्षेत्र तमनार के सर्वांगीण विकास में सराहनीय योगदान हेतु क्षेत्रवासियों,सामाजिक बन्धुओ एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार का नाम स्व.जयलाल चौधरी नामकरण कराये जाने की मांग छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल से की गई थी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार का नाम स्वर्गीय जयलाल चौधरी जी के नामकरण घोषणा करने पर स्व.जयलाल चौधरी जी के पौत्र किंकर प्रसाद चौधरी कुटुंब परिजनों व कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्योधन पटेल द्वारा छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते कोटि कोटि साधुवाद दिया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार का स्व.जयलाल चौधरी जी नामकरण हेतु क्षेत्रवासी,चौधरी परिवार,अखिल भारतीय अघरिया समाज अन्य सामाजिक संगठन,उच्च शिक्षा मंत्री, खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ ग शासन उमेश पटेल जी,रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक जी, लैलूंगा क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार जी, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ओमसागर पटेल जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार अध्यक्ष बिहारीलाल पटेल जी,अघरिया समाज संरक्षक द्वय अमृत लाल चौधरी,उदय नाथ पटेल, ग्राम्य भारती संचालक लक्ष्मीनारायण चौधरी जी, अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेसमोति पटेल,कोषाध्यक्ष द्वरिका पटेल, महासचिव दीनदयाल पटेल,सचिव धनंजय पटेल,प्रवक्ता दिनेश चौधरी,मीडिया प्रभारी दुलेंद्र पटेल,सोशल मीडिया सचिव विजय पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष तमनार दुर्योधन पटेल,धनीराम चौधरी,याद लाल नायक,हेमलाल पटेल सहित समस्त सामाजिक पदाधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिकों की सराहनीय योगदान रहा।

वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय जयलाल चौधरी जी के बारे में..

स्व. जयलाल चौधरी पिता स्व.रामचरण चौधरी माता हिरामती,गुरुबारी चौधरी ग्राम सलिहाभांठा, विकासखंड-तमनार जिला रायगढ़ में वर्ष 1902 में प्रतिष्ठित परिवार में स्व. श्री रामचरण चौधरी के बड़े पुत्र के रूप में हुआ। चौधरी परिवार का पुरातन गांव रायगढ़ से 10 कि. मी. की दूरी में स्थित ग्राम बनसिया है। जब परिवार बढ़ने लगा तो भविष्य को सोचकर कृषि कार्य के लिए यहां से प्रवास कर सुदूर आदिवासी क्षेत्र तमनार में इनके एवम इनके पिताजी के नेतृत्व में परिवार के लिए तत्कालीन रायगढ़ रियासत से कई गांव जिसमें सलिहाभांठा, जरेकेला, लिबरा, बजरमुडा गांव को क्रय कर खेती का कार्य सफलतापूर्वक करते हुए इस क्षेत्र के आदिवासी समाज को भी कृषि कार्य में पारंगत बनाया।

अघरिया समाज के कृषि कार्य में निपुणता को सभी वर्ग समाज के लोगो द्वारा मुक्तकंठ से सराहना किया जाता है।
स्व श्री जयलाल चौधरी के दो पुत्र हुए जो उनके पिताजी के कृषि कार्य में सहयोग करते थे। स्व जयलाल चौधरी 1960 एवं 1970 के दो दशक में अघरिया समाज के मोरगा अंचल के सर्वसम्मति से अघरिया समाज के अध्यक्ष रहे।

उस समय आपके नेतृत्व में समाज में व्याप्त कुरीतियों नशामुक्ति,दहेजप्रथा के उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जिनमें मुख्य रूप से स्व मुकुत राय पटेल डोलेसरा एवं स्व. चक्रधर ग्राम भालुमुडा, स्व नंदा चौधरी अन्य सामाजिक बन्धु साथ थे। इनकी अभियान ने कालांतर में अघरिया समाज का स्वरूप प्राप्त किया जो वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय अघरिया समाज रायगढ़, पंजीयन क्रमांक 8447 के नाम से अस्तित्व में है।

आपने अपने स्वयं के व्यय से अपने अध्यक्षता में अपने सलिहाभांठा मे अखिल भारतीय अघरिया महासभा का सम्मेलन आयोजन किया।
जो उस समय समाज को न्याय से वंचित एवम पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने में मिल का पत्थर साबित हुआ।
यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि वर्तमान में अखिल भारतीय समाज के संस्थापकों में से प्रमुख भूमिका स्व.जयलाल चौधरी जी की रही। तमनार घरघोडा लैलूंगा रायगढ़ जिले में स्वर्गीय चौधरी जी स्वास्थ्य,शिक्षा,धार्मिक,सामाजिक सर्वांगीण जनविकास में सराहनीय योगदान रहा।

इन्होंने अपने गृह ग्राम सलिहाभांठा में सन् 1964 के समय क्षेत्र के गिने चुने गांव में ही प्राथमिक विद्यालय था इन्होंने अपने पूज्य पिताजी के स्मृति में स्वयं के व्यय पर प्राथमिक पाठशाला भवन का निर्माण कर शासन को समर्पित किया। जिससे इस क्षेत्र के बच्चो को उस समय प्राथमिक शिक्षा का लाभ मिला जो कि आज तक अनवरत जारी है।वरिष्ठ समाजसेवी स्व.जयलाल चौधरी जी सन 1960 आसपास बनांचल क्षेत्र तमनार में स्वास्थ्य जांच उपचार सुविधाएं नही होने से ग्रामीणजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं को प्रसव में चिकित्सा सुविधाएं नही मिल पाता था।

इसी को ध्यान में रखते हुए तमनार ब्लॉक मुख्यालय बस स्टैंड के पास सन् 1962 में अपने स्वयं के संसाधन से चिकित्सालय एवं रोगी कक्ष (मातृ सदन ) का निर्माण कर शासन को समर्पित किया। जो आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार के नाम से जाना जाता है।

इन्होंने स्वयं के राशि से तमनार में ही बच्चो के लिए आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया।

स्व जयलाल चौधरी धर्म के क्षेत्र में भी इस क्षेत्र में धर्मवाहक के रूप में जाने जाते थे। इन्होंने अपने गृह ग्राम सलिहाभांठा में भगवान जगन्नाथ मंदिर, शिव मंदिर, समलाई मंदिर एवम तालाब निर्माण का कार्य कराये।

स्व जयलाल चौधरी अघरिया समाज के अलावा इस क्षेत्र के अन्य समुदाय के भी मसीहा थे। आपके वाणी में इतनी ताकत थी कि वे अन्य समाज की आपसी झगड़ा एवं पारिवारिक समस्या का निपटारा करते थे।इनकी जिंदगी का पूरा कार्यकाल संघर्ष मय रहा। हमारा समाज पुरातन काल से ही मेहनतकश और समाज सेवा में अग्रणी रहा है। हमारे समाज में बहुत से ऐसे व्यक्तित्व रह चुके हैं जिन्होंने अपने परिश्रम लगन दानशीलता और सामाजिक उत्थान में सराहनीय कार्य करने की वजह से इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...