भाजपा मंडल तमनार द्वारा मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन को सफल बनाने जांजगीर में हुई बैठक

भाजपा मंडल तमनार द्वारा मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन को सफल बनाने जांजगीर में हुई बैठक
तमनार @ संदेशा 24
18.12.2022 प्रधानमंत्री आवास को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की विफलता व प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पीएम आवास के लाभ से वंचित करने पर पूरे प्रदेश में भाजपा पंचायत स्तर पर आंदोलन करने जा रही है, जिसकी रूपरेखा तैयार करने हेतु लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के जनपद तमनार के ग्राम जांजगीर में भाजपा मंडल तमनार की बैठक दिनाँक 18.12.2022 को सम्पन्न हुई।
सर्वप्रथम् भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित पूजा अर्चना कर बैठक शुरुआत की गई ।
बैठक जिला भाजपा रायगढ़ के निर्देशानुसार भाजपा मंडल तमनार मंडल अध्यक्ष जतिन्द्र कुमार साव की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें “मोर आवास मोर अधिकार” एवं मंडल के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ में नवीन पदाधिकारियों का परिचय एवं स्वागत आयोजित की गई है

जिसमें सुनीति सत्यानंद राठिया जी पूर्व विधायक मनीष शर्मा मंडल प्रभारी तमनार,सतीश चन्द्र बेहरा जिला महामंत्री, विनायक पटनायक जिला अध्यक्ष भा.ज. युवा मोर्चा, रमेश बेहरा प्रदेश सदस्य किसान मोर्चा, गिरिजा शंकर पटेल संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, गोकुलानंद पटनायक जिला भा. ज. पा. सदस्य,अमलसाय राठिया जिला उपाध्यक्ष अ.ज.जा. मोर्चा,दयासागर गुप्ता, बोधराम विश्वाल,अभयराम सिदार,गंगाराम सिदार वरिष्ठ कार्यकर्ता, भाजपा मंडल के पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं एवं महिला युवा मोर्चा सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के सैकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थित रही।
भाजपा मंडल अध्यक्ष जतिन्द्र कुमार साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना हर गरीब का पक्का मकान हो अपना, लेकिन 2018 में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार बनने के बाद पूरे स्वीकृत आवास को रोक दिया है।उन्होंने कहाकि हमें मंडल की सभी पंचायत में जिनका आवास स्वीकृत होने के बावजूद पूरा नहीं हुआ है और जिनका प्रतिक्षासूची में नाम है, उनसे मिलकर उन्हें जानकारी देना है कि कैसे राज्य की भूपेश सरकार 8 लाख परिवारों के आवास को रोक दिया है।
यह सरकार विकास विरोधी सरकार है, इसीलिए आवास योजना में नाम होने के बावजूद हितग्राहियों को किस्त की राशि के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश में आवास योजना को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है।हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून की कमी नहीं है, आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को झकझोरने में यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा।

भाजपा मण्डल तमनार प्रभारी मनीष शर्मा जी ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार के तहत पूरे जिले में हजारों हितग्राहियों का आवास रुका हुआ है। राज्य सरकार को केंद्र की योजनाओं में अपना अंशदान देना होता है, लेकिन भूपेश बघेल की कांग्रेस की सरकार अंशदान नहीं दे पाई, जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में लाखों परिवार अपने आवास से वंचित हो गए हैं।
मनीष शर्मा जी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों ने इस बाबत पत्र लिखकर लिखकर भूपेश बघेल को अवगत करवाया था और आवास के लिए 562 करोड़ रुपए स्वीकृति की जानकारी दी थी, लेकिन सरकार की नाकामी की वजह से जनता परेशान है।

ज़िला भाजपा महामंत्री सतीश बेहरा जी ने कहा कि जनता की लड़ाई के लिए अभी हम पंचायत स्तर पर आंदोलन करेंगे। उसके बाद विधानसभा स्तरीय आंदोलन होगा। उसके बाद जिला से प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और फिर भी सरकार की आंखे नहीं खुली तो गरीबों के आवास के लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य रमेश बेहरा ने कहा युवा मोर्चा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और उसका संगठन में अलग महत्व है। पूरी पार्टी अपनी जिस ताकत गर्व करती है, वह युवा मोर्चा ही है। यह ताकत किस तरह से प्रभावी तरीके से काम करे,शॉर्टकट न अपनाएं, कोई भी मॉस लीडर शॉर्टकट से नहीं बनते उसके लिए मेहनत करनी पडती है। जमीन पर काम और जनता के बीच जाना पडता है। उसके बिना लीडर नहीं बन सकते है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करें और अच्छी लीडरशिप बनें।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक ने कहा मोर आवास मोर अधिकार योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों के हित में जिला भाजपा आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी करने जा रही है। 4 वर्ष के पश्चात अब सरकार के आंकलन का समय आ चुका है कि इस सरकार के आने के बाद जनता ने क्या खोया और क्या पाया ? विनायक पटनायक जी ने कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदेशभर के लाखों गरीब लोगों के सपनों को पूरा नहीं होने दिया, इसलिए अब हम सभी भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर कांग्रेस का असली चेहरा उजागर करेंगे। प्रदेश की सभी 11664 ग्राम पंचायतों में मोर आवास मोर अधिकार के तहत आंदोलन खड़ा किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर भी 21 दिसंबर से 5 जनवरी तक पदयात्रा एवं घेराव के माध्यम से आंदोलन किया जाएगा। इसी तरह जिला स्तर पर भी 10 जनवरी को सैकड़ों हितग्राहियों के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी की गई है।

पूर्व विधायक सुनिति सत्यानंद राठिया जी बताया कि जो आवास पूर्व में बन चुके हैं, परंतु हितग्राहियों को पैसा प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह के अप्राप्त हितग्राही और अपूर्ण हितग्राही इनकी सूची बनाकर मंडल स्तर पर ऐसे लोगों को बैठक में आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है।
ज़िला भाजपा सदस्य गोकुलानंद पटनायक जी ने क़हा कि भाजपा एक ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है, जिसके लिए अनुशासन सर्वोपरि है। अनुशासन सही अर्थों मे तभी लागू हो सकता है, जब उच्च पदों पर आसीन उच्चाधिकारी तथा वरिष्ठ राजनेता इसका पालन करें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां स्वयं पर अनुशासन के सिद्धांतों को लागू किया है, वहीं अपने मंत्री परिषद के सांसदों को भी अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।


