तमनार में अंतर्राज्यीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप में रोमांचक मुकाबला व नृत्यांगनाओं का मनोरम प्रस्तुति से हजारो खेलप्रेमी मंत्रमुग्ध

तमनार में अंतर्राज्यीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप में रोमांचक मुकाबला व नृत्यांगनाओं का मनोरम प्रस्तुति से हजारो खेलप्रेमी मंत्रमुग्ध
तमनार (दुलेन्द्र पटेल) 30.12.2022 केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य ओद्योगिक तहसील तमनार के हाई स्कूल मैदान में सर्वोदय नवयुवक मंडल पटनायक मोहल्ला द्वारा आयोजित अंतर्राज्यीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप 2022 -23 में रोमांचक मुकाबला कांटे की टक्कर हो रही है।

क्रिकेट स्पर्धा में डीजे साउंड के साथ कलकत्ता के डेढ़ दर्जन नृत्यांगनाओं की मनोरम नृत्य प्रस्तुति से हजारो दर्शक खेलप्रेमी मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।30 दिसम्बर को बोबा 11 विरुद्ध जय अम्बे खेला गया जिसमे बोबा 11ने जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा , वहीं पहले ही कुम्बली 11 दुर्ग मीनू 11 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। बिलासपुर चैम्पियन विरुद्ध रायगढ़ में बिलासपुर ने जीत हासिल किया

सूरजपुर विरुद्ध सिक्युरिटी 11 जेपीएल में सूरजपुर ने जीता मुरा 11 विरुद्ध अम्बिकापुर में मुरा ने 18 रन से जीत हासिल किया।31 दिसम्बर को मुरा 11 विरुद्ध बिलासपुर जो टीम जीतेगा वह सेमिफायनल में पहुंच जाएगा। सूरजपुर और भांचा 11 के साथ मैच में जो जीतेगा वह तमनार के साथ खेलेगा और जो टीम जीतेगा वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। प्रतियोगिता में कुम्बली11, सूरजपुर,बोबा 11, बिलासपुर चैम्पियन टीम द्वारा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया जा रहा है।

फाइनल मैच पुरुस्कार वितरण में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय,रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्रीमान अभिषेक मीना अन्य अतिथियों गणमान्य नागरिको की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगी। करण कप संस्थापक सदस्य विश्वास पटनायक,अरविंद पटनायक,कमलेश बैरागी,सत्यम पटनायक,मनोज बोहिदार,राज पटनायक,विनायक पटनायक,पूर्व संयोजक दीपक पटनायक,पूर्व संयोजक अद्वैत पटनायक,खेल प्रमुख विनय बोहिदार लक्की,अजय दास,अंपायर प्रमुख उमेन्द्र देवता,शेखर देवता,जमीर हुसैन,शुभम पटनायक ,विवेक बोहिदार,विनोद बोहिदार,आकाशदीप,पराग पटनायक मैदान छुन्नू, बाबूराव,साज सज्जा प्रमुख राज टेंट,कामेंट्री दुलेन्द्र पटेल मुन्ना,बढाई सर ,स्कोरर अभय कुशवाहा,नितिन नेताम,डीजे साउंड लक्ष्मी,संतोष,मंच मैदान बाउंड्री में शरद दास, सौरव,सुखसागर अन्य सदस्य द्वारा अपने अपने दायित्व का कुशल निर्वाहन किया जा रहा है।


