कोरोना पॉजिटिव को लेकर नव दुर्गा फ्युल प्लांट के खिलाफ अपराध दर्ज, एसडीएम ने प्लांट किया सील..

कोरोना पॉजिटिव को लेकर नव दुर्गा फ्युल प्लांट के खिलाफ अपराध दर्ज, एसडीएम ने प्लांट किया सील..

?कोरोना पॉजिटिव मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट में रहे 26 लोगो का ब्लड जांच भेजा गया
तमनार संदेशा @ दुलेंद्र पटेल 23.7.2020 कोरोना काल मे शासन के दिशा निर्देशों नियमो का उल्लंघन करते कोरोना पॉजिटिव को लेकर नव दुर्गा फ्युल प्लांट के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में अपराध दर्ज करते प्लांट को एसडीएम पुलिस प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है।ओडिसा से आये कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क रहे दो दर्जन से अधिक लोगो का टेस्ट कराया जा रहा है।एसडीएम ए के मार्बल ने बताया कि नवदुर्गा प्लांट में ओडिसा से आया कर्मचारी का कोरोना पॉजिटिव पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क आये लोगो की टेस्ट कराया जा रहा है।क्षेत्र को कन्टेन्टमेंट घोषित करते प्लांट को अग्रिम आदेश तक सील किया गया है।

सीएचसी तमनार के बीएमओ डॉ डी एस पैकरा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट में रहे नव दुर्गा प्लांट के 21 कर्मचारी एवं सराईपाली के 5 कुल 26 लोगो का आरटी पीसीआर टेस्ट किया गया है।दो दिन के बाद रिपोर्ट आने तक सभी को कवारेन्टीन सेंटर में रखा गया है।

22 जुलाई बुधवार को सराईपाली तहसील तमनार के नवदुर्गा फ्यूल्स प्लांट कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए नवदुर्गा फ्यूल्स प्रा लि. प्रबंधन पर FIR दर्ज किया है।
ग्रामीणों द्वारा कंपनी में क्वारंटाइन नियमों के पालन न किये जाने की शिकायत की गई थी कि अन्य प्रांतों के श्रमिकों को
सीधा उन्हें फैक्ट्री में काम पर लगा दिया जाता है। लेकिन जब बुधवार को ओडिसा से आया एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया तब प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते बुधवार की रात एसडीएम घरघोड़ा श्री अशोक मार्बल,नायब तहसीलदार अनुराधा पटेल थानाप्रभारी पूंजीपथरा ने नवदुर्गा फ्यूल्स में जाकर देखा तो वहां नियमों का उलंघन पाया इसके बाद देर रात पूंजीपथरा थाने में ओडिसा से आया नवदुर्गा के कर्मचारी,प्रबंधक एवं एच आर प्रमुख नवदुर्गा फ्युल प्रा लिमिटेड सराईपाली के खिलाफ अपराध दर्ज की गई है।सरपंच नन्द कुमार सिदार,सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर किसान ने बताया कि निजी उद्योगों द्वारा अन्य प्रांतों से मजदूरों को लाना एवं क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन से स्थानीय मजदूरों एवं ग्रामीणों में भय का माहौल है।बताया जा रहा है कि ओडिसा से आये कोरोना पॉजिटिव मरीज द्वारा 22 जुलाई को बर्थ डे मनाया गया था उसके सम्पर्क रहे सभी लोगो एवं स्थानीय मजदूरों को होम कवारेन्टीन में रखा जा रहा है। नव दुर्गा प्लांट के 21 कर्मचारी एवं सराईपाली के 5 कुल 26 लोगो का टेस्ट कराया गया है।सराईपाली आसपास गांव के नव दुर्गा प्लांट में कार्यरत श्रमिकों की सूची बनाकर होम कवारेन्टीन में रहने की आव्हान किया जा रहा है।

