तमनार ट्रेलर वाहन मालिक समिति द्वारा अपनी गाड़ियां खड़ा कर भाड़ा बढ़ाने की मांग

तमनार ट्रेलर वाहन मालिक समिति द्वारा अपनी गाड़ियां खड़ा कर भाड़ा बढ़ाने की मांग

तमनार @संदेशा 25.7.2020
तमनार ट्रेलर वाहन मालिक समिति के दर्जनों ट्रेलर वाहन मालिकों द्वारा सुबह से ही सैकड़ो गाड़ियों को खड़ी कर भाड़ा बढ़ाने की मांग की जा रही है। तमनार द्वारा 25 जुलाई 2020 को निर्णय लेते अपनी खाली गाड़ियों को सही भाड़ा दर ट्रांसपोर्टिंग कार्य उपलब्ध कराने के लिए अडानी कंपनी के एंट्री गेट पर खडी कर दिया गया है। ताकि प्रबंधन को पता चले कि इतनी कम गाड़ी भाड़ा दर पर चलाकर गाड़ी का मेंटेनेश करना मुश्किल है। सड़क की टूट फुट जर्जर होने से गाड़ियां की मेंटेनेंस का खर्चा अधिक आ रहा है। सीआईएफ के जवान व तमनार पुलिस मौके पर पहुँचकर समझाइस दिया गया।गारे पेलमा 4/2 ,4/3 कोल ट्रांसपोर्टिंग ठेकेदार जय अम्बे रोड लाइंस एवं स्थानीय वाहन मालिक समिति द्वारा बैठक में चर्चा परिचर्चा की जा रही है।ट्रेलर वाहन मालिक समिति तमनार ने बताया कि दो दर्जन से अधिक वाहन मालिक के करीबन सौ गाड़ियों को खड़ा कर दिया गया है।27 जुलाई तक को वाहन मालिक समिति, ठेकेदार व पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में निर्णय लिया जाएगा।तब तक गाड़ियों को खड़ा रखने का निर्णय लिया गया है। घनश्याम पटेल,त्रिलोचन पटनायक,दयानंद पटनायक,मासूम अंसारी,टीकाराम पटेल,मिश्रा,खीरसागर,आकाश, जितेद्र पटनायक,लोकनाथ पटेल,सुखदेव चौहान जागेश्वर, कन्हैया लाल पटेल,चेतन कुमार मिथिलेश साहू,युधिष्ठिर साहू,राजेश सिंह,गौरांग प्रसाद, विजय कुमार अन्य ट्रेलर वाहन मालिक की उपस्थिति रही।

