अघरिया सदन खरसिया हेतु प्रस्तावित भूमि पर पौधरोपण कर ट्री गार्ड से संरक्षण

अघरिया सदन खरसिया हेतु प्रस्तावित भूमि पर पौधरोपण कर ट्री गार्ड से संरक्षण
@ ग्राम रानीसागर में समाज के युवाओं को स्वरोजगार हेतु 15 दुकान का अविलम्भ निर्माण ..
खरसिया @ संदेशा दुलेंद्र पटेल 24.7.2020
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र खरसिया जिला रायगढ़ में स्थित ग्राम रानीसाग़र में सामाजिक बंधुओं द्वारा सामाजिक भवन निर्माण के लिए जमीन दान में प्रदान की गई थी। खरसिया रायगढ़ मुख्य मार्ग में स्थित भूमि में किसी प्रकार का निर्माण कार्य प्रारंभ न होने से उक्त भूमि में अन्य लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था। जिसे देखते हुए आज खरसिया क्षेत्र के सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा आक्रोशित होकर स्वयं श्रम दान कर अतिक्रमण मुक्त किया गया ।अघरिया भवन हेतु प्रस्तावित भूमि पर पौधा लगाकर ट्री गार्ड लगाकर दिनचर्या में ग्रीन चर्या मुहीम को चरितार्थ किया गया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि भूमि के रोड साइड एरिया को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु दुकान निर्माण किया जावे एवं अघरिया बन्धुओं को ही दिया जावे जिससे कि युवाओं को रोजगार के लिए मदद होगी। कुल 15 दुकान निर्माण कर उसे किराया में प्रदान करने के लिए सबसे पहले रानीसागर के लोगों को प्राथमिकता दी गयी। जिस पर रानी सागर के 15 लोगों ने सहमति जताई । उक्त 15 दुकानों के अतिरिक्त दुकान को क्षेत्रीय समिति अपने बैठक कर दर निर्धारित करेंगे।अभी तत्काल में 15 दुकान निर्माण में सहयोग हेतु 40,000 रु पगड़ी जो कि 10 अगस्त तक चेक के माध्यम से समाज के खाता में जमा करेंगे एवं 600 रु मासिक किराया का निर्णय लिया गया। ताकि तत्काल रोड साइड को बंद किया जा सके।आज के कार्यक्रम में उपस्थित रहे केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल,क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध पटेल,सांस्कृतिक सचिव भोलाशंकर पटेल,सह सचिव धनन्जय पटेल, रायगढ़ नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पटेल,आंचलिक सचिव कामता पटेल,क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष नेतराम पटेल,महासचिव शोभेन्द्र पटेल,सचिव लेवन पटेल,युवा संयोजक रमेश पटेल,ग्राम अध्यक्ष डोल नारायण पटेल,पूर्व प्रवक्ता गोपाल नायक,ईश्वर पटेल,लक्ष्मीकांत पटेल,सहित सैकड़ों सम्माननीय ग्रामवासी उपस्थित रहे


