छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज फिर 249 नए कोरोना मरीज एवं 03 लोगों की मौत होने की पुष्टि

रायपुर @ संदेशा 25.7.2020
प्रदेश में आज फिर 249 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। वहीं आज प्रदेश में 03 लोगों की मौत भी होने की पुष्टि हुई है। आज भी प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज रायपुर से ही पाए गए हैं। हालांकि लॉक डाउन का असर आज के आंकड़े में दिखने लगा है, आज अपेक्षाकृत कम कोरोना मारिजनवहां से मिले हैं।
आज प्रदेश के रायपुर से 123, दुर्ग से 47, बिलासपुर से 17, कांकेर से 13, जांजगीर चाम्पा से 12, बस्तर से 11, कोंडागांव से 06, रायगढ़, जशपुर, बलौदाबाजार, राजनंदगांव से 04-04, कवर्धा से 02, कोरबा और नारायणपुर से 01-01 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। आज प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज जहां रायपुर से हैं वहीं दुर्ग में भी कोरोना बम फटा है।आज प्रदेश में 03 कोरोना मरीजों के मरने की भी खबर है। इसमें एक 10 वर्षीय बालिका भी शामिल है। बालिका जो कृष्णनगर निवासी है वो हिपोटाइटिस समेत कई गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। इसके अलावा एक 58 वर्षीय पुरुष व 55 वर्षीय महिला ने भी अस्पताल में दम तोड़ा है वे भी कई गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। हालांकि सभी में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

