सरस्वती शिशु मंदिर तमनार में छात्र संघ प्रतिनिधि का चुनाव हुआ संपन्न

सरस्वती शिशु मंदिर तमनार में छात्र संघ प्रतिनिधि का चुनाव हुआ संपन्न
तमनार @संदेशा 24
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमनार में छात्र संघ प्रतिनिधि का चुनाव कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती, मां भारती और ओम के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना किया गया। तत्पश्चात प्राथमिक विभाग के प्रधानाचार्य श्रीमती मंजरी शर्मा एवं माध्यमिक विभाग के प्रधानाचार्य श्रीमती सीता गुप्ता के द्वारा प्रार्थना प्रमुख, अनुशासन, सांस्कृतिक व क्रीड़ा प्रमुख जैसे विषयों पर चुने जाने वाले छात्र प्रतिनिधियों को उनके दायित्यों से परिचय कराया गया।

तत्पश्चात उपस्थित समस्त लगभग 405 भैया-बहनों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष भैया दोशांत साहू एवं उपाध्यक्ष बहन श्रेया बेहरा, सेनापति युवराज पटनायक, उपसेनापति ज्योति चौधरी, सचिव रितु साव, सहसचिव आकाश सिदार, क्रीड़ा सचिव भैया सूरज भगत और बहन मुस्कान खलखो, अनुशासन में अमन साव, सांस्कृतिक प्रमुख में अंजली भगत, एवं सांस्कृतिक सहयोगी पावनी नायक और सोनिका साहू, खोया पाया प्रमुख किशन सिदार, स्वास्थ्य प्रमुख गीतांजली राठिया, बागवानी प्रमुख में तुषिम पैंकरा, घोष प्रमुख मोहन चौहान, प्रार्थना प्रमुख मेघा नायक एवं पुष्पांजली भगत चुना गया। तत्पश्चात समस्त 17 भैया-बहनों का प्राचार्य श्री तुलाराम साव जी के द्वारा शपथ ग्रहण करवा कर कार्यभार पूर्णनिष्ठा एवं ईमानदारीपूर्वक कर्तव्यों का पालन करने और किसी के प्रति भेदभाव नहीं करने का शपथ ग्रहण कराया गया। वहां उपस्थित समस्त आचार्य दीदियों तथा जय जगन्नाथ ग्राम शिक्षण समिति द्वारा समस्त चयनित छात्रसंघ प्रतिनिधियों का उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी गई।


