केलो वनांचल तहसील तमनार में चहुँओर हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

केलो वनांचल तहसील तमनार में चहुँओर हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
तमनार @संदेशा 24
केलो वनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के चहुओर स्कूल,ग्राम पंचायतो में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। ग्रान पंचायतों में आजादी का अमृत महोत्सव शिलालेख लगाकर देश के वीर शहीदो को नमन करते भारत देश को विकसित समृद्धशाली बनाने अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाते सैनिकों का सम्मान एकता अखण्डता बनाने शपथ लिया गया।
स्वामी आत्मानंद स्कूल,शासकीय हायर सेकेंडरी,सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं द्वारा बस स्टैंड थाना,बेटी बचाओ चौक में प्रभात फेरी निकाली गई।

हाईस्कूल तमनार में ध्वजारोहण कार्यक्रम शाला विकास समिति अध्यक्ष मुकुन्द मुरारी पटनायक प्रिंसिपल अन्य गणमान्य नागरिको द्वारा भारत माता,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल तमनार में ध्वजारोहण के बाद देश भक्ति मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को सम्मानित गया।

शिक्षा व बीआरसी कार्यालय में जनपद उपाध्यक्ष बुढा गौटिया, बीईओ मोनिका गुप्ता,एबीईओ यूके सिदार,बीआरसी जेपी साहू एवं अन्य स्टाफ,

तमनार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में बीएमओ डॉ डीएस पैकरा एवं समस्त स्टाफ,थाना तमनार में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर एवं स्टाफ,वन परिक्षेत्राधिकारी कार्यालय में रेंजर सी आर राठिया एवं स्टॉपगण,

तहसील कार्यालय में तहसीलदार रिचा सिंह,नायब तहसीलदार रश्मि पटेल अन्य कर्मचारी गण, जनपद पंचायत तमनार में जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया,सीईओ वीरेंद्र सिंह राय अन्य जनपद सदस्य एवं कर्मचारी गणों की उपस्थिति रही।ग्राम पंचायत तमनार में सुश्री ग़ुलापी सिदार एवं पंचगण एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


