घरघोड़ा
थाना घरघोड़ा,तमनार सहित जिले के पुलिसकर्मियों ने लिया एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ

थाना घरघोड़ा,तमनार सहित जिले के पुलिसकर्मियों ने लिया एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ
घरघोडा @संदेशा 24
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को प्रतिवर्ष “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया जाता है । सद्भावना दिवस मनाये जाने का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषा और क्षेत्र के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करने और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए सद्भाव को बढावा देना है ।

19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने से वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार आज 18 अगस्त को जिला पुलिस कार्यालय एवं जिले के सभी थाना, चौकियों में पुलिसकर्मियों द्वारा एकता एवं सद्भावना के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा लिया गया है ।घरघोडा थाना प्रभारी निरीक्षक शरद चंदा,तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर समस्त पुलिस स्टाफ ने शपथ ली।


