विद्यावती सिदार ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कुंजेमुरा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल को सौंपा आवेदन

विद्यावती सिदार ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कुंजेमुरा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल को सौंपा आवेदन
तमनार @संदेशा 24
छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने बचे हुए है। विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कांग्रेस नेताओं के लिए उम्मीदवारी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 21 अगस्त सोमवार को महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष विद्यावती सिदार ने विधानसभा लैलूंगा से कांग्रेस प्रत्याशी हेतु कुंजेमुरा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारीलाल पटेल को आवेदन सौंपा गया।

विद्यावती सिदार कांग्रेस कमेटी महिला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। जिन्होंने महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य तमनार वर्ष 2014 एवं ब्लॉक कांग्रेस महिला ब्लाक अध्यक्ष रह चुकी है।

उल्लेखनीय है कि विद्यावती सिदार लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के 3 बार के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय प्रेमसिंह सिदार जी के बहु है।इन्होंने सन 2003 से विधानसभा लैलूंगा रायगढ़ जिले में सामाजिक,राजनीतिक बैठक, सम्मेलनो में सक्रिय ऊर्जावान एवं गोंड समाज के साथ सभी समाज से अच्छा प्रभाव रखने वाली है। चुनाव जीतने की प्रबल संभावना के आधार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने इन्हें कांग्रेस प्रत्याशी हेतु आवेदन भरवाया है।


