शासकीय महाविद्यालय तमनार में राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन

शासकीय महाविद्यालय तमनार में राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन
तमनार @संदेशा 24 #दुलेन्द्र पटेल
शासकीय महाविद्यालय तमनार के प्राचार्य डॉ. पी.एम. दाश की अध्यक्षता एवं रेड क्रास प्रभारी जयन्ती सिदार के द्वारा राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्य क्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अर्जुने बेहरा नेत्र सहायक रायगढ़ एवं शिव कुमार साहू नेत्र सहायक तमनार रहे। इस कार्यक्रम के आयोजान में अजय कुमार चौहान सहा प्रा. प्राणीशास्त्र सुश्री पुष्पलता बेहरा सहा० प्रा० जीवविज्ञान एवं अन्य अतिथि व्याख्याता सत्यनारायण गुप्ता, ममता भोय, ज्योति भोय,सुश्री सुभांगी चौहान सहयोगी रहे। कार्यक्रम में अर्जुन बेहरा द्वारा नेत्र दान के महत्व, नेत्र रोग एवं नेत्र सम्बंधी समस्त जानकारी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को दिया गया। चलचित्र एवं फोटो के माध्यम से भी जानकारी दी गई जिससे सभी विद्यार्थी लाभान्वित हुए।


