शासकीय महाविद्यालय तमनार में रासेयो स्थापना दिवस के साथ किया गया गणेश विसर्जन

शासकीय महाविद्यालय तमनार में रासेयो स्थापना दिवस के साथ किया गया गणेश विसर्जन
तमनार @संदेशा 24
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय तमनार में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस 24सितंबर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी कमल यशवंत सिन्हा ने महाविद्यालय के बड़े बाबू सी के साहू व अतिथि व्याख्याता रसायनशास्त्र राकेश पटेल के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में कमल यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना के उद्देश्य एवं लक्ष्यों के विषय में स्वयंसेवकों को जानकारी दी।
इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा नृत्य एवं गीत की प्रस्तुतियां दी गई। सभी स्वयसेवकों की प्रस्तुतियों को अतिथियों ने खूब सराहा। इस कार्यक्रम में जयंती सिदार सहायक प्राध्यापक रसायनशास्त्र ने भी एक गीत प्रतुस्त किया, डोलनारायण पटेल सर एवं भूतपूर्व छात्र व कोरियोग्राफर परमेश्वर राठिया जी अतिथि के रूप में स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवकों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम के समापन के पश्चात रासेयो इकाई द्वारा प्रतिष्ठित गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन धूमधाम से किया गया। विसर्जन के अवसर पर डॉ अप्पासाहेब जगदाले व उनकी धर्मपत्नी, वाणिज्य विभाग से अतिथि व्याख्याता सरोज मालाकार व गोपाल प्रधान जी उपस्थित थे।

डीजे की धुन पर थिरकते हुए विद्यार्थियों ने गणपति बप्पा को विदाई देने से पूर्व महाविद्यालय से कुधरीपारा तक शोभायात्रा निकाली, अंत में केलो नदी के तट पर पंडित अविनाश दास द्वारा आरती कर गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया।


