तमनार
पंडित हरिहर प्रसाद शर्मा सहयोग विद्यालय तमनार में स्वच्छांजली कार्यक्रम

पंडित हरिहर प्रसाद शर्मा सहयोग विद्यालय तमनार में स्वच्छांजली कार्यक्रम
तमनार @संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल 2.10.2023
पंडित हरिहर प्रसाद शर्मा सहयोग उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल तमनार में स्वच्छता, सेवा और त्याग के मूर्ति बापूजी को याद कर 1अक्टूबर 2023 रविवार को सादर स्वच्छांजली दी गई।

शासन के निर्देश एवं वि.खं. शिक्षा अधिकारी के आदेश के परिपालन में इस अवसर पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्थानीय जनों ने स्व स्फूर्त होकर स्वच्छता कार्यक्रम में अपनी सराहनीय भूमिका अदा की। ज्ञातव्य है कि विद्या मंदिर प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता पर विशेष कार्यक्रम रखकर स्वच्छ-भारत के निर्माण में भावी पीढी को तैयार करता आ रहा है। आइए “हम सब मिलकर एक कदम स्वच्छता की ओर” बढ़ें, और गौरवशाली भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। 

