डोलेसरा में मनाया गया भव्य गांधी जयंती

डोलेसरा में मनाया गया भव्य गांधी जयंती
तमनार @संदेशा 24
सत्य,शांति और अहिंसा के अग्रदूत ,वैश्विक व्यक्तित्व साबरमती के संत महात्मा गांधी जी की आज जयंती है जिसे वैश्विक स्तर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में चारो तरफ मनाया जा रहा है,इस दिवस को ग्राम डोलेसरा में बहुत ही भव्यतम मनाया जाता है,ज्ञातव्य हो पूरे जिले में एक मात्र महात्मा गांधी की मंदिर ग्राम डोलसरा में बनाया गया है,जहां हर वर्ष उनके संस्कारों को विचारो को जन – जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता रहा है

,इस वर्ष भी गांधी जी के मंदिर में पूजा अर्चना और भजन का कार्यकम आयोजित किया गया था,जहां उनके विचारों पर परिचर्चा हुई। इस कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति से सुरभित किया ग्राम सरपंच निराश्री पैंकरा, उप सरपंच भोजराम पैंकरा,ग्राम पटेल माणिक पटनायक,साहित्यकार अजय पटनायक,सामाजिक कार्यकर्ता दुर्योधन पटेल,तुलसी निषाद,प्यारेलाल प्रधान,अश्वनी पटेल,गोर्वधन पटेल,मकरध्वज पटनायक,सविता गुप्ता,माधुरी पटेल,मेहतरीन पैंकरा,दीपा पटनायक,चंद्रभानु यादव,शिव ठाकुर,नवधी पटनायक,जानकी पटनायक,सीता सारथी,तुलसी महंत,मेघदूत पैंकरा एवम ग्रामवासियों ने जिसने सानिध्य में पूरे कार्यकम को अमलीजामा पहनाया गया जहा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


