श्री दुर्गा पूजा व आचार संहिता हेतु थाना तमनार में शांति समिति की बैठक

श्री दुर्गा पूजा व आचार संहिता हेतु थाना तमनार में शांति समिति की बैठक
तमनार @ संदेशा 24
थाना तमनार में शांति समिति की बैठक 9 अक्टूबर सोमवार को श्रीदुर्गा पूजा एवं आचार संहिता को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगंवकर ने श्री दुर्गा पूजन समिति,पंचायत प्रतिनिधियों को श्रीदुर्गा पूजा,जल यात्रा,रावण दहन,मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शांति व सौहार्द के साथ आस्था भक्तिमय माहौल में मनाने हेतु चर्चा परिचर्चा की गयी।

थाना प्रभारी ने कहाकि चुनाव आचार संहिता लगने से शासन न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन करते शांति,सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विघ्न सम्पन्न हो। साउंड सिस्टम डीजे चलाने वाले अनुमति एसडीएम से लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश को पालन करने आग्रह किया गया। दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का तीव्र ध्वनि बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल की तैनाती होगी।
इस दौरान सरपंच गुलापी सिदार,मुकुन्दमुरारी पटनायक,विनायक पटनायक,स्वरूप पटनायक,रामचरण कुम्भकार,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,द्रुपद बोहिदार,उत्तम दास,रूपचन्द गुप्ता,शिव भगत,गोविंद साव,शिवम बोहिदार सार्वजनिक दुर्गा पूजन इंदिरानगर ,नव दुर्गा समिति बरभांठा,मित्र मंडली बस स्टैंड,सर्वोदय नवयुवक मंडल पटनायक मोहल्ला,तन्मय नवयुवक समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।


