जिंदल पावर के क्वालिटी सर्किल टीम को मिला गोल्ड अवार्ड

जिंदल पावर के क्वालिटी सर्किल टीम को मिला गोल्ड अवार्ड
तमनार @संदेशा 24
जिंदल पावर लिमिटेड तमनार की क्वालिटी सर्किल टीम अपने क्रियान्वयन से नित नए आयाम गढ़ते जा रहा है, विगत दिनों क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया का प्रांतीय अधिवेशन भिलाई के शंकराचार्य विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया है ,जहां पूरे प्रांत के 129 क्वालिटी सर्किल टीमों ने भागीदारी की थी,

जिसमे जिंदल पावर लिमिटेड तमनार के दो क्वालिटी सर्किल टीम आकाश और कस्तूरी ने भी हिस्सेदारी की थी, जहां हर पैरामीटर में उत्कृष्टता हासिल करते हुए दोनो ही टीमों ने गोल्ड जीत कर जिंदल पावर लिमिटेड का मान बढ़ाया है।इस परिणाम की अमिलजामा पहनाने के लिए आकाश समूह से पुष्पक साहा,अजय पटनायक, मिनकेतन नायक,जयराम गुड़िया,मकध्वज राठिया,तथा समूह कस्तूरी से मनोज मिश्रा,गणेश महाराणा,अमरीश जेना,मुकेश निषाद,कृष्णा राठिया,दिनेश राठौर जी के मार्गदर्शन में यह सम्मान प्राप्त किया है।

दोनो ही समूह की शानदार प्रस्तुति और गोल्ड अवार्ड के लिए प्लांट प्रमुख सी. एन.सिंह जी ,के साथ गजेंद्र रावत जी,प्रतिक बोस जी,ओमप्रकाश जी, एन.के. सिंह जी ,अशोक सिंह जी,एस. के.पाल जी,अश्वनी सिंह जी,मनीष कुमार जी,सचिन पटनायक ने एवम समस्त प्रबंधन समिति ने शुभकामनाएं दी है।

