भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन ढ़ोलनारा में सम्पन्न

भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन ढ़ोलनारा में सम्पन्न
तमनार @संदेशा 24
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार लैलूँगा विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 16 अक्टूबर 2023 सोमवार को ढोलनारा फार्म हाउस में रखा गया।

सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया जी,गोकुलानन्द पटनायक,पूर्व विधायक व प्रत्याशी सुनीति राठिया,भाजपा जिला महामंत्री सतीश बेहरा,गिरिजाशंकर पटेल,बंशी चौधरी,जतिन्द्र साव,रामश्याम डनसेना अन्य वरिष्ठ गणो ने विधानसभा चुनाव को लेकर सम्मेलन में केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने आग्रह के साथ ओजस्वी उद्बोधन से युवा महिलाएं उत्साहित हुए।

सुनीति राठिया ने कहाकि आप सभी कार्यकर्ता विधायक प्रत्याशी है भाजपा कमल छाप की जीत आपकी जीत है। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व दुबराज सिदार के भाई बहादुर सिदार सहित दर्जनों वरिष्ठगणो द्वारा भाजपा प्रवेश पर भगवा गमछा ओढाकर अभिनन्दन किया गया। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को प्रचण्ड बहुमत से जीत दिलाकर कमल खिलाने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में सभी मंडल के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष जतीन कुमार साव,बंशीधर चौधरी,रमेश पटनायक,ललित यादव ,पारेश्वर प्रधान,रामश्याम डनसेना,राजेश बेहरा,स्वरूप पटनायक,प्रताप बेहरा,महेश भोय,संतोष यादव,पितेश बेहरा सहित मंडल प्रभारी विधानसभा क्षेत्र के मण्डल में निवासरत पूर्व विधायक,भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,मण्डल प्रभारी/मण्डल अध्यक्ष महामंत्री, संयोजक सहसयोजक गण भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।


