माँ बंजारी धाम में नव पदस्थ कलेक्टर गोयल जी ने पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वचन ?मन्दिर प्रबंधन द्वारा दर्शन पूजा अर्चना प्रसाद व्यवस्था से हुए गदगद

माँ बंजारी धाम में नव पदस्थ कलेक्टर गोयल जी ने पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वचन
?मन्दिर प्रबंधन द्वारा दर्शन पूजा अर्चना प्रसाद व्यवस्था से हुए गदगद
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 18.10.2023
रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में शारदीय नवरात्र पर्व चतुर्थ दिवस बुधवार को नव पदस्थ कलेक्टर व माँ बंजारी समिति अध्यक्ष श्री कार्तिकेया गोयल,एसएसपी श्री सदानन्द कुमार,जिला सीईओ जितेंदर यादव, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट,एसडीओपी दीपक मिश्रा ने मॉ बंजारी देवी की पूजा अर्चना कर रायगढ़ जिले वासियो के सुख शांति समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास हेतु प्रार्थना कर आशीर्वचन लिए।
मुख्य मंन्दिर में पूजा अर्चना के साथ नवरात्र पूजा मण्डप,मनोकामना ज्योति कलश का दर्शन किये।
मन्दिर समिति के दुलेन्द्र पटेल द्वारा मन्दिर परिसर में नवनिर्माण देवी देवताओं की झांकिया,बाल उद्यान जीर्णोद्वार,माँ बंजारी की मान्यता,दीप प्रज्वलन,भारत मानचित्र युक्त जलाशय में रंगीन मछलियों व कलाकृति नवनिर्माण,प्रसाद भंडारा अन्य संबंध में बताया गया।
माँ बंजारी धाम में भव्य नव निर्माण, पानी स्वच्छ्ता,पूजा अर्चना दर्शन हेतु मन्दिर प्रबंधन द्वारा सुव्यवस्था से गदगद हुए। सभी सदस्य कार्यकर्ता सेवको को नवरात्र पर्व हर्षोल्लास से मनाने उत्साहवर्धन किया गया।
अखण्ड मनोकामना ज्योति प्रज्वलित में अंकुर गौटिया,श्री भूपेश बघेल,कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ,एसएसपी सदानन्द कुमार , चक्रधर सिदार, सत्यानंद राठिया सहित रायगढ़ जिला, छत्तीसगढ़,ओडिसा,म प्र,बिहार प्रान्त,विदेश,भारतवर्ष के हजारो श्रद्धालु भक्तगण द्वारा तेल व घृत मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित की गई है। मन्दिर पुजारी पंडित शिवशंकर द्विवेदी,पं सुधांशु पंडा,पं संजय शर्मा, समिति सदस्य तरूणीसेन मालाकार, दुलेन्द्र पटेल,चिरकुट मालाकार,बरत यादव अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


