कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार ने लैलूंगा विधानसभा से भरा नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार ने लैलूंगा विधानसभा से भरा नामांकन
तमनार @संदेशा 24
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत आज 27 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा से ग्राम कुंजेमुरा तमनार निवासी अभ्यर्थी विद्यावती सिदार (इंडियन नेशनल कांग्रेस) ने पहली बार चुनाव मैदान में उतरकर नामांकन पत्र जमा किया है।

विद्यावती सिदार कांग्रेस कमेटी महिला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पद पर कार्यरत रही। जिन्होंने महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य तमनार वर्ष 2014 एवं ब्लॉक कांग्रेस महिला ब्लाक अध्यक्ष रह चुकी है। उल्लेखनीय है कि विद्यावती सिदार लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के 3 बार के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय प्रेमसिंह सिदार जी के बहु है।

विधानसभा लैलूंगा में सामाजिक,राजनीतिक बैठक, सम्मेलनो में सक्रिय ऊर्जावान एवं गोंड समाज के साथ सभी समाज से अच्छा प्रभाव रखने वाली है। चुनाव जीतने की प्रबल संभावना के आधार पर कांग्रेस पार्टी द्वारा इन्हें कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया है। नामांकन दाखिल करने के दौरान विद्यावती सिदार के साथ लैलूंगा के कद्दावर कांग्रेसी नेता हृदय राम राठिया, ओमसागर पटेल जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष रायगढ़, रूपेश पटेल युकां अध्यक्ष लैलूंगा विधानसभा, जयपाल भगत सरपंच कुंजेमुरा और रामलाल पटेल ब्लॉक अध्यक्ष रायगढ़ (ग्रामीण) मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद श्रीमती सिदार ने भूपेश सरकार द्वारा पांच सालों में किये गए विकास कार्यों के आधार पर जनता का समर्थन मिलने की बात कही गई।

