कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार को जनसंपर्क में लोगो का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद

कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार को जनसंपर्क में लोगो का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद
तमनार @संदेशा 24
विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा से कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार ने लैलूंगा तमनार एवं परिसीमन क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क में लोगो का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।जनसंपर्क के जरिए प्रत्याशी जनता तक पहुंचकर अपनी बात पहुंचा रहे हैं, जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों का जनसंपर्क भी रफ्तार पकड़ने लगा है। कांग्रेस औऱ बीजेपी दोनों ही दल जनसंपर्क में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां विद्यावती सिदार और सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर जनता के बीच पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे है। कांग्रेस पार्टी व विद्यावती सिदार जी का घोषणा पत्र में किसानो का कर्ज माफी,3200 रुपये क्विंटल धान खरीदी,केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा अन्य मजदूर,युवा महिला बुजर्ग सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास हेतु किये घोषणाओं से जनता जनार्दन गदगद हो रहे है।

विद्यावती सिदार राजनैतिक परिवार से आती है। केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य सड़क अन्य विकास हेतु समर्पित जन सेवक स्वर्गीय प्रेम सिंह सिदार लैलूंगा विधानसभा से तीन बार विधायक रहे। विद्यावती सिदार जी को उनके ससुर स्वर्गीय प्रेम सिंह सिदार के पुराने मित्रगणों का भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सक्रिय ऊर्जावान विद्यावती सिदार जी का पहली बार विधायक चुनाव मैदान में उतरने पर ग्रामीणजनो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उल्लेखनीय है कि विद्यावती सिदार कांग्रेस कमेटी महिला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पद पर कार्यरत रही। जिन्होंने महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य तमनार वर्ष 2014 एवं ब्लॉक कांग्रेस महिला ब्लाक अध्यक्ष रह चुकी है।विद्यावती सिदार के साथ कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,ठण्डाराम बेहरा, रामलाल पटेल ब्लॉक अध्यक्ष रायगढ़ (ग्रामीण),लैलूंगा के कद्दावर कांग्रेसी नेता हृदय राम राठिया,चक्रधर सिंह सिदार,सुरेंद्र सिदार, ओमसागर पटेल जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष रायगढ़, रूपेश पटेल युकां अध्यक्ष लैलूंगा विधानसभा, जयपाल भगत सरपंच कुंजेमुरा,जयदयाल बेहरा,राजू साव,धनुरजय भगत अन्य कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि विद्यावती सिदार लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के 3 बार के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय प्रेमसिंह सिदार जी के बहु है। विधानसभा लैलूंगा में सामाजिक,राजनीतिक बैठक, सम्मेलनो में सक्रिय ऊर्जावान एवं गोंड समाज के साथ सभी समाज से अच्छा प्रभाव रखने वाली है। चुनाव जीतने की प्रबल संभावना के आधार पर कांग्रेस पार्टी द्वारा इन्हेंलैलूंगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया है।


