भाजपा मंडल रोडोपाली के नेतृत्व में भाजयुमो ने निकाली भव्य बाईक रैली

भाजपा मंडल रोडोपाली के नेतृत्व में भाजयुमो ने निकाली भव्य बाईक रैली
तमनार @संदेशा 24
14.11.2023 विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के भारतीय जनता पार्टी मंडल रोडोपाली अध्यक्ष बंशीधर चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष यादव के अगुवाई में 14 नवम्बर मंगलवार को सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं द्वारा पेलमा मिलुपारा रोडोपाली,सराईडीपा होते हुए कचकोबा में भव्य बाईक रैली सम्पन्न हुआ।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सुनीति सत्यानन्द राठिया,कहो दिल से -सुनीति फिर से,विकास को जो देगा रफ्तार सुनीति राठिया फिर इस बार,भाजपा कमल छाप जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भारी उत्साह के साथ बाईक रैली निकाली गई। बाईक रैली में क्षेत्र के लोगो द्वारा भारी समर्थन और आशीर्वाद मिला।
ज्ञात हो कि चुनाव प्रचार की कुछ ही दिन शेष रह गए है वैसे-वैसे प्रत्याशियों का जनसंपर्क भी रफ्तार पकड़ने लगा है। युवाओ महिलाओं एवं वरिष्ठगणों द्वारा भाजपा की रीति नीति मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सुनीति सत्यानन्द राठिया ने कार्यकर्ताओं के साथ लैलूंगा तमनार एवं परिसीमन क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क में लोगो का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।

5 साल कांग्रेस सरकार की नाकामियों, वादा खिलाफी,शराबबंदी पीएम आवास,भ्रस्टाचार घोटालो को बताया जा रहा है। जनसंपर्क के जरिए प्रत्याशी सुनीति सत्यानन्द राठिया व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों की धान खरीदी प्रति एकड़ 21 क्विंटल, 3100 रुपये क्विंटल व दो साल की बोनस,महतारी वन्दन योजना में हर वर्ष महिलाओं को 12 हजार रुपये सहित अन्य गरीब,किसान,मजदूर युवा बेरोजगारों को रोजगार,वरिष्ठ सभी वर्गों की जन हितैषी घोषणाओ को जनता तक पहुंचाकर कमल छाप में मतदान कर विधानसभा में कमल खिलाकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने आग्रह कर आशीर्वाद ले रहे है।


