लैलूंगा विधानसभा में कांग्रेस की जीत सभी कार्यकर्ता की मेहनत व जनता का आशीर्वाद : रूपेश पटेल

लैलूंगा विधानसभा में कांग्रेस की जीत सभी कार्यकर्ता की मेहनत व जनता का आशीर्वाद : रूपेश पटेल
तमनार @संदेशा 24
रायगढ़ जिले में खरसिया,धरमजयगढ़ व लैलूंगा में 3 सीट आने के बाद रायगढ़ कांग्रेस के प्रभारी रजनीश तिवारी के पक्ष में एक समाचार प्रसारित हुआ है जिसमें लिखा गया है कि उनकी मेहनत काबीले तारीफ है जीत के लिए उन्हें विशेष सम्मान देना चाहिए।
अब पलटवार में युवा कांग्रेस लैलूंगा विधानसभा के अध्यक्ष रूपेश पटेल ने पटलवार जारी करते हुए कहा है कि यह जीत कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक एक सिपाही की मेहनत और जनता जनार्दन की आशीर्वाद है युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा जी के दिशा निर्देश में लैलूंगा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी मेहनत की जिसका परिणाम सामने है,अच्छी बात है की संगठन ने रजनीश तिवारी जी को प्रभारी बना कर भेजा लेकिन तिवारी जी जब लैलूंगा विधानसभा के बिजना गांव पहुंचे और पुर्व विधायक हृदय राम राठिया , तात्कालिक विधयाक चक्रधर सिदार और सुरेंद्र सिदार विद्यवती सिदार का बैठक लेने के बाद लैलूंगा विधानसभा में कांग्रेस में अंतर कलह और बढ गई किसी भी प्रभारी का अपने प्रभार वाले स्थान पर समंजस बैठाना होता है लेकिन ईनके आने के बाद गुटबाजी बढ़ गई कड़ी मसक्कत के बाद यहां हम चुनाव जीत पाए है जीत का आंकड़ा 4176 का रहा वो अगर यहां पहुंच कर अंतरकलह नहीं करवाते तो यह आंकड़ा चार गुना होता , साथ ही कहा है की एक एक कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पित और वफादार होना चाहिए ना कि किसी जगह जाकर भीतर घात करना चाहिए, हालांकि हम चुनाव जीत चुके हैं और जीत सभी कार्यकर्ता एवं सभी मतदाता की है , हम लैलूंगा विधानसभा में अब हमारे विधायक विद्यावती सिदार के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास करने हरसंभव प्रयास करेंगे।


