युवा कांग्रेस तमनार ब्लॉकअध्यक्ष राजू साव का आकस्मिक निधन से शोक की लहर

केलो बनांचल बाहुल्य क्षेत्र तमनार के ग्राम बासनपाली निवासी युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डिलेश्वर साव (राजू ) बासनपाली का आकस्मिक निधन से चहुँओर शोक की लहर है। साहू समाज एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। डिलेश्वर साव (राजू ) का अचानक तबियत खराब होने पर सीएचसी तमनार में जांच के बाद रायगढ़ रिफर रायपुर में ईलाज के दौरान 8 दिसम्बर रात्रि को आकस्मिक निधन हो गया।

9 दिसम्बर शनिवार को ग्राम बासनपाली में शवयात्रा निकालकर दाह संस्कार किया गया। ग्राम बासनपाली,तमनार क्ष्रेत्र ग्रामीणजन, साहू समाज,कीर्तन पार्टी, जनप्रतिनिधियों,युवा कांग्रेस,राजीव युवा मितान क्लब,कांग्रेस कमेटी,इस्टमित्र बंधु बांधुओ सहित सैकड़ों लोगों ने राजू साव को श्रद्धांजलि अर्पित कर भगवान परमपिता परमेश्वर के अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने प्रार्थना की गई। युवा कांग्रेस तमनार ब्लॉक अध्यक्ष राजू साव उम्र 35 वर्ष पिता चैतन्य साव माता महिमा साव, पत्नि,पुत्र पुत्री,भाई बहन भरा पूरा परिवार को रोता विलखता छोड़ गए।

राजू साव मिलनसार, प्रसन्नचित्त, मस्तमोला,हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे। उनका असामयिक निधन साहू समाज व क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। दाह संस्कार में सैकड़ो लोगो ने नम आंखों से श्रद्धाजंलि अर्पित किये। इनके निधन से साहू समाज,ग्राम बासनपाली ब्लॉक तमनार,युवा कांग्रेस,कांग्रेस पार्टी,कीर्तन पार्ट,लैलूंगा विधायक विद्यावती कुंजबिहारी सिदार,बिहारी पटेल,रुपेश पटेल,सरपंच जगन्नाथ सिदार,बीडीसी हेमलाल साव,पूर्व विधायक चक्रधर सिंह,सुरेंद्र सिंह,मुकुंदमुरारी पटनायक,कैलाश गुप्ता,बबलू साहू,सरपंच गुलापी सिदार,बासुदेव साहू सहित सैकड़ो लोगो द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने भगवान से प्रार्थना की गई।

