ओपी जिंदल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजेमुरा में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2023 का सफल आयोजन

ओपी जिंदल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजेमुरा में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2023 का सफल आयोजन
तमनार @ संदेशा 24
25.12.2023 ओ पी. जिंदल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजेमुरा में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोलन 19 से 23 दिसंबर के मध्य किया गया। कार्यक्रम तीन दिनों तक चला जो कि खेल भावना और सौहार्द का एक जीवंत उदाहरण था। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संदीप सांगवान रहे और तीसरे दिन समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री डी के भार्गव कार्यपालन उपाध्यक्ष लायजन व सीएसआर जेपीएल तमनार द्वारा की गई। विद्याकी अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती और बाबूजी श्रीयुत ओ पी जिंदल जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की अधिकारिक शुरुआत हुई ।

प्रथम दिन खेलों के महत्व और इतिहास पर जोर देते हुए खेल के दिग्गजों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि श्री संदीप सांगवान ने अपने ऊर्जावान और उत्साहवर्धक भाषण में चरित्र निर्माण और व्यक्तिगत विकास में खेलों के महत्व पर जोर दिया। साथ ही विद्यालय काझंडा फहराए जाने से खेल प्रतियोगिता की आधिकारिक शुरुआत हुई। शक्ति और आशा के प्रतीक मशाल प्रज्ज्वलन समारोह ने उत्साह का माहौल बना दिया। श्री सांगवान जी ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया और वार्षिक खेल प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए छात्रों को समर्पण के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। वार्षिक खेल समारोह 2023 का समापन समारोह भव्यता और उत्साह के साथ किया

गया। जिसके मुख्य अतिथि श्री डी. के. भार्गव कार्यपालन उपाध्यक्ष लायजन व सीएसआर जेपीएल तमनार रहे। खेल समारोह के दौरान कुछ ऊर्जावान और मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की गई जिसमें श्रीमती पुष्पा शर्मा द्वारा परिकल्पित छत्तीसगढ़ी नृत्य और स्वागत नृत्य भी शामिल था। विद्यार्थियों ने सभी खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लिया और समारोह को सफल बनाने में अपना हरसंभव सहयोग किया।

समापन समारोह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा जहां विभिन्न श्रेणियों, जैसे कि कबड्डी, वॉलीबॉल, डॉज बॉल और शतरंज में विजेताओं को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समापन समारोह में श्री डी. के. भार्गव ने अपने प्रेरक वक्तव्य में खेलों के महत्व और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्राचार्य श्री कृष्णावतार शर्मा ने छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की श्री जे. टी. राम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2023 को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों व विद्यालय के सभी सदस्यों के प्रति उनके प्रत्यक्ष और परोक्ष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। समारोह का समापन विद्यालय के झंडे को उतारने और राष्ट्रगान को गाए जाने के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में न केवल खेलकूद में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया बल्कि टीम वर्क और खेल कौशल के मूल्यों पर भी जोर दिया गया।


