अग्निशमन विभाग जेपीएल तमनार द्वारा वर्क शॉप में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण

अग्निशमन विभाग जेपीएल तमनार द्वारा वर्क शॉप में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण
जेपीएल तमनार द्वारा वर्क शॉप में आग लगने के कारण,प्रकार,बचने के तरीके तथा उनपर तात्कालिक कार्यवाही करते हुए कैसे काबू पाने प्रशिक्षण दी गई। इस मौके पर अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर मैनेजर वरुण झा,शिफ्ट इंचार्ज प्रवीण भानू ने कर्मचारी मजदूरों को प्रयोगात्मक तरीके से आग लगाकर उसपर विभिन्न माध्यमों से काबू करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें एलपीजी सिलेंडर, बिजली उपकरण, तेल, कागज, कपड़े इत्यादि से लगने वाले आग तथा उनपर कैसे काबू पाया जाए तथा किन-किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा जाए यह विस्तारपूर्वक बताया गया।
चार तरह की आग, बुझाने के तरीके
पहला जनरल फायर कोयला, कपड़ा और कागज की आग इस श्रेणी को वाटर टाइप फायर अग्निशामक यन्त्र,दूसरा तेल की आग डीजल, पेट्रोल रासायनिक की आग इस श्रेणी में ए व बी फोम फायर के उपयोग,
तीसरा गैस श्रेणी आग में सी ड्राई पावडर
चौथा बिजली आग शॉर्ट सर्किट और बिजली से लगी आग इस श्रेणी हेतु डी सीपी पावडर तथा कार्बन डाई आक्साइड फायर यंत्र के उपयोग किया जाता है।


