संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता कुंजेमुरा में शुभारंभ

संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता कुंजेमुरा में शुभारंभ
तमनार – संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम संकुल कुंजेमुरा का शुभारंभ 17 जनवरी बुधवार को मुख्यअतिथि रोहिणी बसंत राठिया जि.प.सदस्य,जयपाल भगत सरपंच कुंजेमुरा, अरुण राय जिला उपाध्यक्ष भाजपा, उमेश सिंह सिदार पूर्व सरपंच, मुरलीधर सिदार एस.एम.डी. सी. अध्यक्ष ऋषिकेश शर्मा महाप्रबंधक सी एस आर जेपीएल की विशिष्ट आतिथ्य रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य श्याम कुमार पटेल ने की तथा उद्घोषक डॉ. राजेश नामदेव व हरेंद्र उनसेना ने की। कार्यक्रम प्रारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के पुजन अर्चन कर राज़गीत के साथ किया गया। फील्ड मार्शल श्री सुकलाल नागवंशी व व्यायाम अनुदेशक देवदर्शन सिंह के निर्देशानुसार मार्च पास्ट कर खेल ध्वज को सलामी दी गई। इस प्रतियोगिता में संकुल केंद्र के 6 प्रा० शाला व 2 माध्यमिक शाला के बालक बालिकाओं की सहभागिता के साथ खेल प्रारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि डीडीसी राठिया ने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ खेल खेलने प्रोत्साहित किया गया , विशिष्ट अतिथियों ने लम्बे अंतराल के बाद पुन: खेल प्रतियोगिता प्रारंभ होने पर खुशी जाहिर की। अध्यक्ष श्री पटेल ने संकुल संरचना की जानकारी देकर अतिथियों का आभार प्रदर्शित कर कार्यक्रम खेल प्रारंभ करने की घोषणा की,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शिक्षक / शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं सैकडो ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही


