श्रीराम मंदिर,माँ बंजारी धाम केलो बनांचल तमनार में भव्य तैयारियां

श्रीराम मंदिर,माँ बंजारी धाम केलो बनांचल तमनार में भव्य तैयारियां
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 21.1.2023
श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल व केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के श्री राम मंदिर,गायत्री मन्दिर श्री जगन्नाथ मंदिर,माँ घटेश्वरी मन्दिर सहित सभी मन्दिरो में साफ सफाई कर लाइट झालरों से सजाया गया है। वही गांव से नगर में घर घर भगवा झंडा लगया गया है।
माँ बंजारी धाम तराईमाल स्थित श्रीराम मंदिर,यज्ञ शाला,भारत मानचित्रयुक्त जलाशय परिसर में साफ सफाई स्वच्छता की गई। 22 जनवरी को श्री रामायण भजन महाप्रसाद वितरण की भव्य तैयारियां की जा रही है।
तमनार में अखण्ड नाम यज्ञ सोलह प्रहरी में सैकड़ो श्रद्धालुओं श्रीराम की भक्ति में लीन है।
श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या धाम की लाइव प्रसारण देखने प्रोजेक्टर लगाई जायेगीं।
जगह-जगह तोरण द्वार और घरों में श्रीराम के स्वागत के लिए वंदनवार एवं दीपोत्सव की तैयारी है। हर आम व खास व्यक्ति आह्लादित है। पितरु मालाकार,विजय डनसेना,श्याम मालाकार,राम श्याम डनसेना,मुकेश अग्रवाल,घनश्याम मालाकार,पंचराम मालाकार,दुलेन्द्र पटेल,उमेश मालाकार,मिनकेतन पटेल,दशरथ पंडा सहित अन्य कार्यकर्तागण शामिल हुए।


